फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmastra: 'ब्रह्रास्त्र' के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने की तेलुगू में बात, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 03 Sep 2022 07:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाले शुक्रवार को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से दोनों सितारें इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में ब्रह्मास्त्र की टीम फिल्म के प्रचार के लिए हैदराबाद गई हुई थी जहां आलिया और रणबीर ने तेलुगू भाषा में लोगों के साथ कनेक्ट होने की कोशिश की। इवेंट के दौरान जहां एक ओर आलिया ने तेलुगू भाषा में गाना गया। वहीं, रणबीर ने उनसे एक कदम आगे बढ़कर तेलुगू में बात की।
विज्ञापन

2 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर ने की तेलुगू में बात
ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। यही वजह है कि इसे हिट बनाने के लिए फिल्म के कलाकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इस बीच हैदराबाद के फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान रणबीर लोगों से तेलुगू भाषा में बात करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को पसंद आया रणबीर का अंदाज
रणबीर का तेलुगू में बात करना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह...बहुत शानदार..हैट्स ऑफ।' एक और यूजर ने लिखा, 'मशाअल्लाह।' इसके अलावा बहुत सारे यूजर्स इस पोस्ट पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि रणबीर की इस फिल्म को लेकर बज पहले ही बन चुका है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे हिंदी के अलावा तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर, आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें