फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: यौन शोषण पर नरगिस ने तोड़ी चुप्पी और राजामौली के समर्थन में कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 18 Feb 2023 07:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नरगिस फाखरी, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर पल कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन ग्लैमर वर्ल्ड में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस फाखरी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक दशक से ज्यादा वक्त हो गया है और उन्होंने अपनी ठीकठाक पहचान बनाई है। बता दें कि नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से की थी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। इसके बाद वह 'मद्रास कैफे', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'किक' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में नरगिस ने बॉलीवुड में अपनी यात्रा पर बात की।
Nargis Fakhri: इंडस्ट्री में यौन शोषण पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- लोग यहां आपसे...
विज्ञापन

3 of 11
सिड-कियारा की शादी में शामिल हुए विक्रम बत्रा के भाई विशाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। जैसलमेर में भव्य अंदाज में शादी रचाने के बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी। मुंबई में हुए रिसेप्शन में फिल्म और बिजनेस जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इनके अलावा इस रिसेप्शन में एक और खास मेहमान शामिल हुए। वह खास मेहमान हैं कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल बत्रा। सिड-कियारा की शादी को लेकर विशाल बत्रा ने अब प्रतिक्रिया दी है। 
Sidharth-Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी पर विशाल बत्रा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- विक्रम-डिंपल की शादी देख ली

4 of 11
कंगना रणौत, राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की बेबाक अदाकारा हैं। वह अक्सर किसी न मुद्दे पर खुलकर बात करती नजर आती हैं। पिछले दिनों जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के घर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आलिया नवाज पर आरोप लगा रही थी, तब भी कंगना ने नवाजुद्दीन का समर्थन किया है और उनकी तरफ से आवाज बुलंद की थी। अब कंगना ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली का समर्थन किया है।
Kangana Ranaut: राजामौली को विवादित कहे जाने पर भड़क उठीं कंगना रणौत, कहा- हिम्मत कैसे हुई...
विज्ञापन

5 of 11
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'पठान' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, 'जवान' को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है, उससे फैंस निराश हो सकते हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 2 जून को रिलीज नहीं होगी। हालांकि, नई रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
विज्ञापन

6 of 11
'भोला' का दूसरा टीजर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेट फिल्म 'भोला' का अजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अजय की यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज है। इस फिल्म में एक्टर का अलग फॉर्म में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉलीवुड के 'सिंघम' ने आज महाशिवरात्रि पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के कुछ फोटोज शेयर किए।
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अजय देवगन ने दिखाईं भोला की शूटिंग की झलकियां, बचपन से शिव भक्ति में लीन
विज्ञापन

7 of 11
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : insta
पहला प्यार और जिंदगी में मिला पहला मौका इंसान कभी नहीं भूलता है। कीर्ति कुल्हारी ने एक्टिंग की शुरुआत हिंदी फिल्म 'खिचड़ी' से की थी। अब 13 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल 'खिचड़ी 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है जिसमें कीर्ति कुल्हारी पंजाबी कुड़ी परमिंदर की भूमिका में नजर आएंगी। कृति कुल्हारी कहती हैं,  'खिचड़ी 2' से जुड़ना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। यह फिल्म पहले से भी ज्यादा मनोरंजक, स्वादिष्ट और मसालेदार होगी।'
Kirti Kulhari: खिचड़ी 2 की शूटिंग शुरू, परमिंदर के किरदार में फिर नजर आएंगी कीर्ति कुल्हारी

8 of 11
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' जबरदस्त चर्चा में है। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज का जब से एलान हुआ है, दर्शक सांसे थामकर इसका इंतजार कर रहे हैं। आज मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। बता दें कि फर्स्ट लुक वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने साझा किया है।
Heeramandi First Look: 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक जारी! दिल जीत लेगा सोनाक्षी-मनीषा और अदिति का अनोखा अंदाज

9 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत इन दिनों काफी मुश्किलों से जूझ रही हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने पति आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री ने अपने पति की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अब आदिल खान दुर्रानी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया था, अब उनपर कोर्ट में भी केस चल रहा है। इस दौरान राखी कई बार मीडिया के सामने आकर अपने केस के बारे में आदिल के बारे में बहुत कुछ बोल चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एकबार फिर अपने मिसकैरेज के बारे में खुलकर बात की है। 
Rakhi Sawant: मिसकैरेज को लेकर फिर छलका राखी का दर्द, रोते हुए बोलीं- आदिल ने मेरी जान की परवाह किए बिना...

10 of 11
पठान - फोटो : social media
दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दोबारा जिंदा करने वाली फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही है। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, शाहरुख, दीपिका और जॉन की अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज कर रही 'पठान' देशभर में 508.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। केजीएफ से लेकर दंगल तक सभी फिल्मों को धूल चटाने के बाद अब इसकी नजरें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर करने पर है। ऐसे में निर्माता इस जद्दोजहद में लगे हैं कि किसी भी तरह से फिल्म यह रिकॉर्ड तोड़ दे। इसी की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए मेकर्स ने एक ऐसी चाल चली है, जो इस समय बॉक्स ऑफिस पर बिछी बिसात का खेल खत्म कर सकती है। 
Pathaan: 'पठान डे' पर मिले प्यार के बाद मेकर्स का एक और मास्टरस्ट्रोक, वीकएंड पर इतने रुपये का किया टिकट
विज्ञापन

11 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया में जी टीवी के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। लोगों के बीच आज भी अंकिता की प्रसिद्धी इतनी ज्यादा है कि सभी उनके बारे में हर छोटे से छोटा अपडेट जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब धीरे-धीरे अंकिता बॉलीवुड और ओटीटी पर अपने पैर पसार रही हैं। जहां इन दिनों अंकिता अपनी हाल ही में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'द लास्ट कॉफी' के लिए चर्चाओं में रहने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 
Ankita Lokhande: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? पहली बार अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें