फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: बॉलीवुड पर भड़के वीर महान और रणवीर सिंह को बोल्ड फोटोशूट का ऑफर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 04 Aug 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
वीर महान, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शकों की नजरें मनोरंजन जगत की खबरों पर भी बनी रहती हैं और हम फिल्मी रैप में रोजाना आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। रोज की तरह आज भी फिल्मी जगत से काफी कुछ हुआ है। तो चलिए जानते हैं आज सिनेमा की दुनिया में क्या कुछ हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
फरमानी नाज - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज इन दिनों अपने हर हर शंभू गाने को लेकर छाई हुई हैं। उनकी सुरीली आवाज वाला यह भजन काफी पसंद किया जा रहा है। मगर, कुछ कट्टरपंथी फरमानी नाज का विरोध कर रहे हैं। हालांकि, फतवों और विरोध से फरमानी के बुलंद हौंसलो पर जरा भी असर नहीं हुआ। वह अपनी गायकी जारी रखेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'हर हर शंभू' गाने की लोकप्रियता के बाद फरमानी नाज अब कृष्ण भजन लाने की तैयारी कर रही हैं।

Farmani Naaz: फरमानी नाज को नहीं कट्टरपंथियों का डर! शिव भजन के बाद अब ला रहीं कृष्ण भजन

 
विज्ञापन

3 of 11
मिथिलेश चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली।अभिनेता दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया जा रहा था। दरअसल, कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद देखभाल के लिए वह होमटाउन शिफ्ट हो गए थे। 

Mithilesh Chaturvedi Died: अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

4 of 11
मुकेश खन्ना ने की फिल्म शक्तिमान को लेकर खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकेश खन्ना ने जब से फिल्म 'शक्तिमान' का एलान किया है, तब से ही दर्शक इस फिल्म से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए बैठे हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह 'शक्तिमान' की भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि, इस तरह की रिपोर्ट्स पर रणवीर सिंह और मुकेश खन्ना दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद फैंस ने भी इसे महज अफवाह मान लिया था। लेकिन अब मुकेश खन्ना ने फिल्म के एक्टर का हिंट दिया है और बताया है कि इस फिल्म में 'शक्तिमान' कैसा होगा। अभिनेता ने फैंस की उत्सुकता के बीच एक वीडियो जारी किया है।

Shaktimaan: कौन बनेगा 'शक्तिमान'? मुकेश खन्ना ने किया खुलासा, वीडियो जारी कर दिया अभिनेता के नाम का हिंट
 
विज्ञापन

5 of 11
पुष्पा 2 में प्रियामणि ने मारी एंट्री - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को रिलीज हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन फिल्म की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन की अदाकारी से लेकर डायलॉग्स और गानों तक इसकी हर चीज ने लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसलिए वह हमेशा ही फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बड़े चाव से इंतजार करते हैं। जहां कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन अपने लुक्स के साथ काफी प्रयोग कर रहे हैं, वहीं अब पुष्पा 2 को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म में हुई इस मशहूर अभिनेत्री की एंट्री! जानिए किस रोल में आएंगी नजर
 
विज्ञापन

6 of 11
वीर महान, पीके और लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय संस्कृति, धर्म, देवी-देवताओं और इतिहास का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जब से डब्लूडब्लूई के रेसलर वीर महान उर्फ रिंकू सिंह ने वीडियाे जारी कर देवी-देवताओं का अपमान करने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का बहिष्कार करने का आह्वान किया है तभी से सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'बायकॉट बॉलीवुड' और 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेंड शुरू हो गया है। हालांकि वीर महान ने अपने पोस्ट में किसी भी फिल्म या वेब सीरीज का नाम नहीं लिया है, लेकिन फिल्म 'पीके' में आमिर खान द्वारा फिल्माए गए सीन्स की वजह से यूजर्स फिल्म मेकर्स के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।  

Laal Singh Chaddha: वीर महान के वीडियो के बाद आमिर खान पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, बोले- हमारे धर्म और देश का...
विज्ञापन

7 of 11
नागा चैतन्य, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता नागा चैतन्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। नागा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। वह जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगे और वह जमकर इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके अलावा, नागा ने बीते दिन ही बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने से मुलाकात की थी, जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली से नागा चैतन्य के साथ 'देवदास' बनाने की अपील की थी। वहीं, अब नागा चैतन्य ने संजय लीला भंसाली के साथ मुलाकात पर बात की है।  

Naga Chaitanya: बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए नागा चैतन्य ने कसी कमर, बताई संजय भंसाली से मुलाकात की असली वजह

8 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब खबर है कि रणवीर को एक बोल्ड एड शूट का न्योता मिला है। दरअसल, रणवीर सिंह को यह निमंत्रण पेटा इंडिया (पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल) की ओर से दिया गया है।

Ranveer Singh: रणवीर को मिला एक और बोल्ड फोटोशूट का न्योता! क्यों और किसके लिए कराएंगे? जानिए पूरी डिटेल
 

9 of 11
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
नेपोटिज्म फैलाने...स्टार किड्स को लॉन्च करने...कॉफी विद करण में पक्षपात करने...शो के दौरान नेपो किड्स का सपोर्ट करने तक...करण जौहर पर ऐसे कई आरोप लगते आ रहे हैं। लेकिन इसकी शुरुआत आज नहीं हुई है बल्कि छह साल पहले हुई थी। जब 'कॉफी विद करण' के पांचवें सीजन में अभिनेत्री कंगना रणौत ने करण जौहर पर बॉलीवुड में "भाई-भतीजावाद का झंडाबरदार" होने का आरोप लगाया था। लेकिन यह मुद्दा तब गरमाया जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे का कारण नेपोटिज्म बताया गया। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर करण जौहर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग ट्विटर पर 'कॉफी विद करण' के वह क्लिप्स शेयर करने लगे जिसमें करण जौहर सुशांत सिंह राजपूत का नाम ले रहे थे। मामल इतना बढ़ गया कि मेकर्स ने पिछले साल 'काॅफी विद करण' के नए सीजन को टेलीकास्ट न करने का निर्णय लिया। वहीं अब करण जौहर अपने चैट शो के सातवें सीजन में नॉन-नेपो किड्स से नेपोटिज्म पर सवाल कर अपने ऊपर से यह दाग हटाने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़िए कैसे....

Koffee With Karan: छवि सुधारने के लिए करण ने सामंथा-विजय देवरकोंडा से पूछे नेपोटिज्म पर सवाल, मिले ऐसे जवाब

10 of 11
ऋतिक रोशन- गुडलक जेरी का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गुडलक जेरी' देखी और फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। अभिनेता ने ट्वीट कर फिल्म की पूरी कास्ट को बधाई दी और बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई है। लेकिन उन्होंने एक एक्टर के लिए स्पेशल मैसेज लिखा था, जिसकी परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया।

Hrithik Roshan: ‘गुडलक जेरी’ देख जान्हवी नहीं इस एक्टर के फैन हुए ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर कहा- कमाल है
 
विज्ञापन

11 of 11
डार्लिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं आलिया भट्ट भी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी हैं। आलिया भट्ट इस फिल्म में घरेलू हिंसा की शिकार महिला बदरुनिसा शेख की भूमिका निभा रही हैं। पति की मारपीट सहने के बाद बदरुनिसा खुद उसे प्रताड़ित करने लग जाती है। फिल्म के ट्रेलर में भी कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर बॉयकॉट आलिया भट्ट ट्रेंड करा रहे हैं। 

Darlings: सोशल मीडिया पर चला डार्लिंग्स को बायकॉट करने का ट्रेंड, यूजर्स बोले- इंडियन एम्बर हर्ड हैं आलिया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें