फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अनुपम खेर का बॉलीवुड पर तंज और ओटीटी पर भी घाटे में लाल सिंह चड्ढा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 26 Aug 2022 07:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुपम खेर, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमी के लिए मनोरंजन की दुनिया में बहुत कुछ होता है, जिस पर हर कोई नजर बनाए रखता है। फिल्मों के अलावा, कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं और शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। आज 'लाल सिंह चड्ढा' के ओटीटी राइट्स से जुड़ी खबर आई है और यहां भी यह फिल्म घाटे का सौदा साबित हुई। इसके अलावा, अनुपम खेर ने भी बॉलीवुड पर निशाना साधा है। आइए आपको हम फिल्मी रैप में 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान अपना हर काम बहुत से परफेक्शन के साथ करते हैं, इसीलिए उनको मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि इन दिनों मिस्टर परफेक्शनिस्ट के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक ये फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। एक समय था जब आमिर खान की फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता था, लेकिन लाल सिंह चड्ढा का हाल देखकर आमिर खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Laal Singh Chaddha On OTT: आठ महीनों बाद मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगी आमिर की फिल्म, इस ओटीटी ने खरीदे राइट्स
विज्ञापन

3 of 11
विवेक अग्निहोत्री, कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बने हुए हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। इन तस्वीरों के साथ निर्देशक ने जो कैप्शन लिखा है, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने कार्तिक और खुद को 'आउटसाइडर' बताया है।

Vivek Agnihotri: क्या कार्तिक संग बड़ा करने की प्लानिंग में विवेक अग्निहोत्री? फोटोज देख फैंस हुए एक्साइटेड

4 of 11
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में 'भूल भूलैया 2' का स्वाद चखा है और एक बार फिर से  वह अपनी की आगामी फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को लेकर सुर्खियों में है। खास बात ये है कि इस फिल्म में भी कार्तिक को जोड़ी कियारा के साथ बनी है। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से कतार में थी, लेकिन अब 'भूल भूलैया 2' की सफलता का फायदा कार्तिक की इस फिल्म को भी मिल सकता है। फिलहाल 'सत्य प्रेम की कथा' सिनेमाघरों में छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स ने आज इसकी रिलीज की तारीख भी रिवील कर दी है।
 

Satya prem Ki Katha:हॉरर कॉमेडी के बाद अब प्यार का जादू चलाएंगे कार्तिक, इस दिन रिलीज होगी 'सत्य प्रेम की कथा'

विज्ञापन

5 of 11
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू अभिनेता निखिल सिद्धार्थ इन दिनों अपनी फिल्म 'कार्तिकेय 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को देशभर में काफी पसंद किया जा रहा है। तेलुगू के साथ ही हिंदी पट्टी के दर्शक भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कम बजट में बनी इस फिल्म ने कम समय में ही अपनी लागत से दोगुनी कमाई कर ली है। इसके साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हो चुकी है। ऐसे में अब फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स इसका तीसरा भाग भी रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Karthikeya 3: दूसरे भाग की सफलता के बाद जल्द आएगी 'कार्तिकेय 3',फिल्म को लेकर निखिल सिद्धार्थ ने दी बड़ी अपडेट
विज्ञापन

6 of 11
सलमान खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को आज इंडस्ट्री में 34 साल पूरे हो गए हैं। 26 अगस्त 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने करियर के शुरुआत करने वाले सलमान खान को आज बॉलीवुड का सुल्तान कहा जाता है। आज उन्होंने इस खास दिन पर अपने फैंस को भी तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इतने साल के सफर के लिए फैंस को शुक्रिया कहा और साथ में अपनी अपकमिंग फिल्म के 'किसी का भाई किसी की जान' की भी घोषणा की है।

Salman Khan: बॉलीवुड में 34 साल पूरे होने पर सलमान खान ने किया नई फिल्म का एलान, वीडियो शेयर कर कहा शुक्रिया
विज्ञापन

7 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार पिछले कई दशकों से अपनी अदाकारी का जादू बॉलीवुड में चला रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों रिलीज हुई उनकी तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' में काम करने के बाद अब उनकी गिनती बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों के सफल कलाकारों में भी होने लगी है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अनुपम खेर की यह दूसरी ब्लॉकबस्ट फिल्म है। फिल्म में न केवल निखिल सिद्धार्थ के अभिनय की तारीफ हो रही है, बल्कि अनुपम खेर भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं क्योंकि इस तेलुगू फिल्म ने सिनेमाघरों में बॉलीवुड की 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'दोबारा' जैसी बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है। ऐसे में अपनी खुशी जताते हुए अनुपम खेर ने एक ऐसी बात कह दी है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों को खल सकती है।  

Anupam Kher: अनुपम खेर ने बॉलीवुड पर साधा निशाना,'कार्तिकेय 2' के बहाने इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स पर बोला हमला

8 of 11
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3 - फोटो : social media
अभिनय के मंझे हुए कलाकारों में से एक पंकज त्रिपाठी की वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का तीसरे सीजन आज रिलीज हो चुका है। इसके दोनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे और सभी को बेसब्री से तीसरे सीजन का इंतजार था। फिलहाल मेकर्स ने आज इसे रिलीज कर दिया है जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। नए सीजन में पंकज एक बार फिर वकील की भूमिका में अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं माधव मिश्रा ने भी वापसी की है। अगर आपको सस्पेंस भरी कहानी पसंद है तो इसके पिछले दोनों सीजन के साथ ही ये नया सीजन भी आपके लिए मनोरंजन का डबल डोज हो सकता है। 

Criminal Justice Season 3: पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन रिलीज, जानिए इससे जुड़ी सारी डीटेल्स

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के लिए तैयार है और वह इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के बीच उतर चुकी हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। 

Alia Bhatt: पिंक ड्रेस पहने आलिया भट्ट ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, पति रणबीर कपूर संग दिए खूबसूरत पोज

10 of 11
काव्या थापर, ईशा सिंह, उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह आए दिन ऐसी ड्रेसेस में स्पॉट की जाती हैं कि हर बार लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। उर्फी को कभी तार तो कभी कांच की ड्रेस पहने देखा जाता है, लेकिन इस बार तो उन्होंने 'मिडिल क्लास लव' की एक्ट्रेस काव्या थापर और ईशा सिंह का ही मेकओवर कर दिया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। 

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने 'मिडिल क्लास लव' की एक्ट्रेसेस का किया मेकओवर, पहनाई पिन और बोरे की बनी ड्रेस
विज्ञापन

11 of 11
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्रियां पूरे भारत में अपने  हुस्न के जलवे बिखेर रही हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं मोनालिसा। मोनालिसा स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, जिसकी वजह है इसपर वह तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। मोनालिसा फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस बेसब्री से अभिनेत्री के नए पोस्ट का इंतजार करते हैं। इसी क्रम में मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

Monalisa: स्टाइलिश लुक से मोनालिसा ने जीता फैंस का दिल, दिलकश अदाएं दिखाती नजर आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें