फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: गोल्डी बराड़ ने सलमान को दी थी धमकी और रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 29 Mar 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, एआर रहमान - फोटो : social media
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। आईपीएल के 16वें सीजन से पहले विराट कोहली और शाहरुख खान के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। दोनों स्टार्स के बीच भले ही रिश्ते सुहाने हों, लेकिन इनके फैंस सोशल मीडिया पर आपस में खूब बहसबाजी कर रहे हैं। दोनों के फैंस अपने-अपने स्टार्स को बेस्ट बताने में तुले हुए हैं। 
Shahrukh Khan Virat Kohli: ट्विटर पर शाहरुख खान VS विराट कोहली, दोनों के फैंस में क्यों छिड़ा वॉर?
विज्ञापन

3 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुष्का शर्मा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि उनके चर्चा में रहने का विषय कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका टैक्स न चुकाना है। जिस वजह से हाल ही में उनपर सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने शिकंजा कसा है। सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में साल 2012 और 2016 में एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लिया था। उन्हें कुछ टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अनुष्का ने उस नोटिस को ही चुनौती दी थी। इस मामले में अब नया अपडेट सामने आया है।
Anushka Sharma: अनुष्का को करना पड़ा सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी का सामना, कोर्ट ने खारिज की दलील

4 of 11
राम्या - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेत्री और पूर्व पॉलिटिशियन राम्या ने एक शो में हैरान कर देना वाला खुलासा किया है। वीकएंड विद रमेश सीजन 5 में एक्ट्रेस पहली गेस्ट थीं।  उन्होंने अपने पिता आरटी नारायण के निधन के बाद अपने जीवन के एक बेहद कठिन दौर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उस समय उन्होंने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था।
Ramya: पिता के निधन के बाद आत्महत्या करना चाहती थीं एक्ट्रेस राम्या, बोलीं- राहुल गांधी ने किया इमोशनली सपोर्ट
विज्ञापन

5 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : insta

फिल्म मेकर करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कलंक' अपनी चौथी सालगिरह मनाने के लिए तैयार है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस आलिया भट्ट का एक पुराना इंटरव्यू काफी चर्चा में है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने पिता महेश भट्ट और मां सोनी राजदान के रिश्ते को लेकर बयान दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन के दौरान आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उनके पिता उनकी मां से मिले थे क्योंकि उनका 'एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर' था। उन्होंने कहा था कि जीवन में कभी-कभी कुछ चीजें किसी कारण से होती हैं।
Alia Bhatt: 'रणबीर धोखा देगा तब समझ आएगा’, बेवफाई पर पिता का किया बचाव तो ट्रोल्स ने आलिया को ऐसे लगाई लताड़

विज्ञापन

6 of 11
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान के अलावा पठान में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। दोनों के तगड़े सीक्वेंस ने सिनेमाघरों में गदर मचा दिया था। इस फिल्म में पता चल गया था कि शाहरुख खान भी टाइगर 3 में कैमियो करते नजर  आएंगे, जिसकी शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी। अब खबर आ रही है कि यशराज फिल्म अपने अगले स्पाई यूनिवर्स 'टाइगर वर्सेस पठान' की प्लानिंग कर रहा है। 
Tiger VS Pathaan: स्पाई यूनिवर्स में होगी 'टाइगर वर्सेज पठान' की एंट्री, बड़े पर्दे पर भिड़ेंगे सलमान-शाहरुख

विज्ञापन

7 of 11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। फिल्म पुष्पा के 'ऊं अंटावा' ने सामंथा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया है। यह गाना एक्ट्रेस के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। मगर, सामंथा को जब यह गाना ऑफर हुआ तो उनका परिवार हरगिज नहीं चाहता था कि एक्ट्रेस यह गाना करें। यहां तक कि कई दोस्तों ने भी सामंथा को इस आइटम नंबर को न करने की सलाह दी। हाल ही में सामंथा ने इस बार में बात की है। साथ ही यह भी बताया कि जिस वक्त वह और नागा चैतन्य अलग हो रहे थे, उसी बीच उन्हें यह गाना ऑफर हुआ था।

8 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दबंग खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं, वजह है उनको मिला धमकी भरा ईमेल। बीते 18 मार्च को सलमान खान को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। दावा किया जा रहा था कि यह ईमेल गोल्डी बराड़ ने भेजा है, लेकिन पिछले दिनों पुलिस को ईमेल का यूके कनेक्शन मिला था। कहा जा रहा था कि यूके से किसी शख्स ने यह चिट्ठी भेजी थी। पर अब मुंबई पुलिस को शक है कि यह चिट्ठी किसी और ने नहीं बल्कि गोल्डी बराड़ ने ही भेजा है।
Salman Khan: गोल्डी बराड़ ने ही भेजा था धमकी भरा ईमेल! मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश सरकार को भेजा लेटर ऑफ रिक्वेस्ट

9 of 11
कंगना रणौत, ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉलीवुड को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने जो बयान दिया है, उसके बाद कई सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। सबसे पहले अभिनेत्री कंगना रणौत ने उनका सपोर्ट किया था। उन्होंने सीधा करण जौहर का नाम लेकर उनपर हमला बोला था और कहा था कि करण जौहर ने प्रियंका को शाहरुख की पार्टी में बैन किया था। इसके अलावा भी उन्होंने इस बारे में बहुत कुछ कहा था। कंगना के बाद अन्य सितारे भी प्रियंका के सपोर्ट में हैं। अब एकबार फिर से कंगना रणौत इंडस्ट्री में मौजूद नेपोटिज्म को लेकर हमला करती नजर आई हैं। 
Kangana Ranaut: एआर रहमान के खिलाफ भी बना था गैंग, पुराना वीडियो आया सामने तो नेपोटिज्म पर फिर तल्ख हुईं कंगना

10 of 11
यश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। होम्बे फिल्म्स केजीएफ 2 पिछले साल 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब कन्नड़ फिल्म उद्योग के सूत्रों का कहना है कि वह उसी डेट को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।  यश के फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है, जिसका इंतजार काफी वक्त से हो रहा थे। 
Yash: केजीफ सुपरस्टार यश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन करेंगे अपनी आगामी फिल्म की घोषणा
विज्ञापन

11 of 11
राघव चड्ढा-परिणीति - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आम आदमी पार्टी के ही अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने परी-राघव के अफेयर की खबरों को और हवा दे दी है। संजीव अरोड़ा ने कल ट्वीट कर इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं, अब इस मामले में परिणीति की प्रतिक्रिया भी आ गई है। 
Parineeti Chopra: जल्द एक-दूजे के होंगे राघव चड्ढा-परिणीति? शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें