फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कमल हासन पर भड़के सुदीप्तो सेन और 'जवान' पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 28 May 2023 07:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सुदीप्तो सेन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन दर्शकों से अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए भी जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने शनिवार को एक ब्लॉग लिखा, जिसमें उनके एक चूक हो गई। वहीं, अब रविवार को सदी के महानायक ने अपनी गलती सुधारते हुए लोगों से माफी मांग ली है। साथ ही खुद को 'मूर्ख' तक बता दिया है।
Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने खुद को बता दिया 'मूर्ख', हुई ऐसी चूक कि मांगनी पड़ गई माफी
विज्ञापन

3 of 11
रणदीप हुड्डा (सावरकर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के जरिये अभिनेता रणदीप हुड्डा ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख दिया है और रविवार को अपने निर्देशन में बनी इस पहली फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर किरदार के हिसाब से अपना काया परिवर्तन करके दर्शकों को चौंकाया है। इस फिल्म के निर्माताओं में भी उनका नाम शामिल है। फिल्म के मूल निर्माता आनंद पंडित हैं।
Swatantrya Veer Savarkar: गांधी पर निशाना साधती आनंद पंडित की फिल्म, रणदीप ने फिर काया परिवर्तन से चौंकाया

4 of 11
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अदा शर्मा स्टारर द केरल स्टोरी अपने विवादित प्लॉट की वजह से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। अब इस लिस्ट में अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल हो गया है। अब फिल्म निर्माता ने इसे एक प्रोपेगेंडा फिल्म बताया है। 
Anurag Kashyap: द केरल स्टोरी पर अनुराग का बड़ा बयान, बोले- मैं बैन के खिलाफ लेकिन यह प्रोपेगेंडा फिल्म है
विज्ञापन

5 of 11
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने दमदार अभिनय के जाने जाते हैं। अभिनेता का एक लंबा और पुरस्कृत करियर था, जो सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मराठी, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम करके अपने अभिनय कौशल को साबित किया। अभिनेता से निर्माता बने अभिनेता को हाल ही में 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' और 'धारावी बैंक' जैसे शो में देखा गया था। हाल ही में, एक पॉडकास्ट में अभिनेता ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि 90 के दशक में उन्हें अंडरवर्ल्ड से कॉल आते थे।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को आते थे अंडरवर्ल्ड से कॉल? एक्टर का चौंका देने वाला खुलासा
विज्ञापन

6 of 11
सुदीप्तो सेन - फोटो : social media
'द केरल स्टोरी' विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है। दर्शक और राजनेताओं के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे में फिल्म को लेकर दो गुट में बंटे हुए हैं। सुपरस्टार कमल हासन ने शनिवार, 27 मई को सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रोपेगेंडा बताया था और फिल्म से किनारा कर लिया था। दरअसल, अभिनेता IIFA 2023 के लिए उपस्थित थे और उन्होंने प्रेस के साथ बातचीत करते हुए 'द केरल स्टोरी' के बारे में अपने विचार साझा किए। वहीं, अब कमल के बयान पर सुदीप्तो सेन ने प्रतिक्रिया दी है।
The kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर दिए बयान को लेकर कमल हासन पर भड़के सुदीप्तो सेन, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

7 of 11
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के 'झक्कास किंग' यानी अनिल कपूर 66 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से यंग स्टार्स को टक्कर देते नजर आते हैं। वहीं, अनिल इस उम्र में भी पर्दे पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। हाल ही में एक्टर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। लगभग एक दशक पहले अनिल ने शो 24 के साथ छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू किया था। हालांकि, वर्ष 2013 में आया यह शो दर्शकों के बीच प्रभाव पैदा करने में विफल रहा था। इसी को लेकर अब अनिल ने खुलकर बात की है। साथ ही कई बड़े और दिलचस्प खुलासे करते नजर आए हैं। 
Anil Kapoor: अनिल कपूर की टीवी सीरीज 24 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए थे ये बड़े स्टार, जानें फिर क्यों नहीं बनी बात

8 of 11
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
कुछ महीने पहले संपन्न हुए ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्पर्स को बेस्ट शॉर्ट फिल्म कैटगरी में खिताब मिला। हाल ही में गुनीत मोंगा ने जम्मू इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ द्वारा आयोजित बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया। 
Guneet Monga: जम्मू इंटरनेशनल बॉर्डर पर पहुंचीं ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा, बीटिंग द रिट्रीट का बनीं हिस्सा

9 of 11
फिल्म भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड 19 महामारी की दस्तक के बाद देश में लगा लॉकडाउन तमाम लोगों के लिए कहर बनकर टूटा था। खासकर रोजी-रोटी के लिए गांव छोड़कर शहर आकर बसे लोगों ने जब लॉकडाउन के बाद खुद को आर्थिक संकट में घिरा पाया तो अपनी जड़ों की ओर लौटने का ख्याल आया। मगर, यह उनके लिए आसान नहीं रहा। वह भयानक मंजर हम सभी ने अपनी आंखों से देखा था। उसी दौर को अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'भीड़' में समेट कर दर्स्काओं तक पहुंचाया हैं फिल्म के माध्यम से।
Bheed Ott Release: इंतजार खत्म! राजकुमार राव की 'भीड़' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब-कहां देखें फिल्म?

10 of 11
ऋतिक रोशन, आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देशभर को आईफा अवॉर्ड का बेसब्री से इंतजार होता है। तमाम सितारों से सजी इस शाम में कई सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। इस अवॉर्ड शो का अंत हंसी-खुशी के साथ हुआ और विक्की कौशल व अभिषेक बच्चन ने आईफा 2023 को होस्ट किया। अब आईफा 2023 की पूरी विनर लिस्ट आ गई है और पता चल गया है कि कौन-कौन से सितारे ट्रॉफी अपने घर लेकर गए हैं। 
IIFA AWARDS 2023: ऋतिक और आलिया ने जीते बेस्ट एक्टर पुरस्कार, 'रॉकेट्री' के लिए माधवन बने बेस्ट डायरेक्टर
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों हर तरफ शाहरुख ही शाहरुख छाए हुए हैं। कभी वह समीर वानखेड़े केस को लेकर चर्चा में रहते हैं तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। बीते दिनों उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी, इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से प्यार मिला था। पठान ने जबरदस्त कलेक्शन भी किया था। अब अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर थी कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल निभाने जा रहे हैं, लेकिन अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
Jawan: जवान में नहीं होगा अल्लू अर्जुन का कैमियो! अब 'पुष्पा' की जगह यह सुपरस्टार किंग खान के साथ आएगा नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें