अभिनेत्री दीया मिर्जा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें व अनुभव सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। अब दीया मिर्जा का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने एयरलाइन कंपनी की लापरवाही की वजह से उन्हें और बाकी यात्रियों को हुई परेशानी की पूरी आपबीती सुनाई है। दीया मिर्जा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, UK904 दिल्ली के लिए, जयपुर में उतरने के लिए डायवर्ट किया गया। हम 3 घंटे तक विमान के अंदर इंतजार करते हैं। फिर हमें बताया जाता है कि उड़ान रद्द कर दी गई है और हमें उतरने के लिए कहा गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण या विस्तारा के लिए कोई भी मदद के लिए नहीं आया और न ही किसी की तरफ से कोई जवाब दिया गया। हमारे बैग कहां हैं?
वरुण धवन और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। अब कल यानी रविवार का फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, जिसके जानकारी फिल्म की कास्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं, फैंस ने भी ट्रेलर के आने से पहले फिल्म के भव्य कटआउट लगाए हैं। इस फिल्म में वरुण और कियारा के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्राजक्ता कोहली और मनीष पॉल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
ट्विटर से शुरू हुई किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस, अब एक बड़े विवाद में तबदील हो गई है। पहले अभिनेताओं के बयान और फिर राजनेताओं की एंट्री की वजह से यह एक देशव्यापी भाषाई बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं अब लगभग एक महीने बाद, सैंडलवुड स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की सराहना की कि 'सभी भारतीय भाषाएं भारतीयता की आत्मा है'। 48 वर्षीय अभिनेता ने भाषा विवाद पर पीएम मोदी की स्पष्ट राय की सराहना करते हुए कन्नड़ में कहा, 'मैं किसी विवाद या बहस को जन्म नहीं देना चाहता था।
टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया से गए हुए एक साल पूरा होने वाला है। एक्टर के यूं अचानक चले जाने से ना सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि उनके फैंस आज भी सिद्धार्थ की कमी को महसूस करते हैं। अभिनेता के फैंस लगातार अपने चहेते सितारे को याद कर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अपने अभिनय और लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर फैंस को पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में उनका एक गाना रिलीज किया गया है।
दक्षिण अभिनेता धनुष इन दिनों चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मदुरै का एक दंपति काफी वक्त से अभिनेता पर अपना बायोलॉजिकल बेटा होने का दावा कर रहा है। अब जाकर धनुष और उनके पिता कस्तूरी राजा ने दंपति के खिलाफ लीगल नोटिस भेज दिया है। नोटिस में कहा गया है कि दंपति को यह कहना बंद करना होगा कि धनुष उनके बेटे हैं। साथ ही नोटिस में दंपति से प्रेस कांफ्रेंस में यह बयान भी जारी करने को कहा गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 21 मई 1994 में महज 18 साल की उम्र में उन्होंने यह ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। वह मिस यूनिवर्स टाइटल को जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 77 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह मुकाबला जीता था। अब एक्ट्रेस ने इस जीत के 28 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने उन गुजरे लम्हों को याद किया है। एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत एहसास है भारत को पहली बार मिस यूनिवर्स जीतने के 28 साल मुबारक। समय बीत जाता है लेकिन खूबसूरती हमेशा बनी रहती है।'
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर शुक्रवार को एक चौंका देने वाली घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने यूक्रेन में हो रहे बलात्कार के खिलाफ संदेश देने के लिए अपने कपड़े उतार दिए थे। जॉर्ज मिलर की फिल्म 'थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ लॉन्गिंग' के प्रीमियर के दौरान हुई इस घटना ने 'कान फिल्म फेस्टिवल' में मौजूद सभी को हैरान कर दिया। इस घटना को अनजाम देने वाली महिला के शरीर पर यूक्रेन के झंडे के नीले और पीले रंग के बगल में ‘स्टॉप रेपिंग अस’ का मैसेज लिखा हुआ था। इसके अलावा महिला के पैरों पर लाल रंग भी लगा हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। यह ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) है, जो उन्हें पति निक जोनस ने गिफ्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने निक जोनस का सबसे अच्छा पति बताया है।
'बिग बॉस 13' फेम शहनाज गिल की लोकप्रियता आए दिन बढ़ती जा रही है। शहनाज ऐसी सेलिब्रिटी बन गई हैं, जो जहां भी जाती हैं सारी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की जन्मदिन पार्टी की आयोजन किया गया, जहां शहनाज गिल को भी स्पॉट किया गया। पार्टी में पहुंची शहनाज गिल ने यहां भी पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उनकी पार्टी में मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने स्टाइल सेंस और बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार उनके पहनावे के लिए ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि उर्फी ट्रोल्स को कोई खास तवज्जो नहीं देती हैं। उनके अजीबोगरीब स्टाइल के लिए केवल आम लोग ही नहीं बल्कि कई सिलेब्रिटीज भी उन पर निशाना साध चुके हैं। इन्हीं में से एक नाम राहुल वैद्य का है। हाल ही में राहुल ने उर्फी पर तंज कसते हुए लिखा था कि लोग फैशन के नाम पर आने वाले समय में न्यूड पोस्ट किया करेंगे। हालांकि ट्वीट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था फिर भी लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि यह उर्फी के लिए ही लिखा गया है।