फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुश्किल में जुबिन नौटियाल और ठगी का शिकार हुईं शुभांगी अत्रे, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 10 Sep 2022 07:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी क्रम में जहां आज जुबिन नौटियाल विवादों में फंस गए तो वहीं मशहूर टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। बॉलीवुड से जुड़ी आज कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट बॉलीवुड ने बीते काफी दिनों से सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में आफत मचा रखी हैं। लेकिन अब इसी के बीच सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल भी लगातार ट्रेंड हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें नया क्या है क्यों जुबिन अक्सर अपने गानो के कारण ट्रेंड करते रहते हैं, लेकिन इस बार मसला कुछ और है, जो उनके करियर के साथ-साथ उनकी छवि पर भी दाग लगा सकता है। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल बीते दिनों से पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। जुबिन नौटियाल के नाम के इस हैशटैग पर हजारों ट्वीट्स किए गए हैं, जिसके  जरिए सिंगर को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। लेकिन आखिर ऐसा हो क्यों रहा है, आइए जानते हैं हमारी इस रिपोर्ट में..

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल आतंकवादी के साथ कर रहे हैं काम! पोस्टर सामने आते ही उठी गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

3 of 11
R Madhavan, Aparshakti Khurana - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। बता दें कि निर्देशक कूकी गुलाटी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर. माधवन के अलावा अपारशक्ति खुराना, दर्शन कुमार और खुशाली कुमार भी नजर आएंगे। 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें आपको ट्विस्ट और टर्न से भरपूर सस्पेंस ड्रामा और किरदारों के ग्रे शेड्स देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक अरबन कपल के एक दिन की जिंदगी पर आधारित है कि कैसे एक दिन आपका जीवन बदल सकता है और धोखा दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या सच है और क्या झूठ!

Dhokha Round D Corner Trailer Out: सामने आया माधवन-अपारशक्ति की फिल्म का ट्रेलर! दिखा दोनों का दमदार अंदाज

4 of 11
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री आनलाइन ठगी का शिकार हो गईं, जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना से परेशान शुभांगी अत्रे ने मीडिया में इसकी जानकारी दी है।

Shubhangi Atre: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं ‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’, बोलीं- मेरी मेहनत की कमाई थी
विज्ञापन

5 of 11
Kavya - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिंदास पूजा का पता चल गया है। वह मध्य प्रदेश के इटारसी में मिली हैं। बता दें कि बिंदास काव्या कल से महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता थीं। काव्या के माता-पिता ने पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बेटी का पता लगाने के लिए मदद मांगी थी। पुलिस ने आखिर आज इटारसी में काव्या का पता लगा लिया है। बता दें कि काव्या माता-पिता से नाराज होकर औरंगाबाद से लखनऊ जा रही थीं। 

YouTuber Bindass Kavya: इटारसी में मिलीं लापता यूट्यूबर बिंदास काव्या, घर वालों से नाराज होकर जा रही थीं लखनऊ
विज्ञापन

6 of 11
भारती सिंह-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापिसी कर रहे हैं। आज से यह शो शुरू होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। वहीं, बीते दिनों खबर यह भी थी इस बार शो में कई पुराने चेहरे नदारद होंगे। इनमें कृष्णा अभिषेक का नाम पहले ही साफ हो चुका था। फिर, भारती सिंह के बारे में खबर आई कि वह भी शो का हिस्सा नहीं होंगी। मगर अब नई अपडेट सामने आई है। 

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो से नहीं कटा भारती सिंह का पत्ता, कॉमेडी तो करेंगी, लेकिन...
विज्ञापन

7 of 11
'केस तो बनता है' में पहुंचे करण जौहर - फोटो : Social Media
अपने पॉपुलर चैट शो में अक्सर सबसे तरह-तरह के सवाल जवाब वाले करण जौहर से अगर कटघरे में खड़ा कर कोई सवाल करने लगें तो सोचिए, निर्माता का क्या हश्र होगा। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल सा लगता है, लेकिन ऐसा हुआ है। हाल ही में अभिनेता रितेश देशमुख, वरुण शर्मा और कुशा कपिला द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'केस तो बनता है' में करण जौहर को कटघरे में खड़ा किया गया। अक्सर चर्चाओं में बने रहने वाले इस शो में कई सेलेब्स आते हैं, जिन पर रितेश के कोर्ट रूम में अलग-अलग आरोप लगाए जाते हैं। आरोपों के साथ ही खूब मस्ती मजाक भी की जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ भी हुआ, जिसमें करण की खूब टांग खिचाई की गई।

Karan Johar: रितेश देशमुख ने करण जौहर को कटघरे में किया खड़ा, नेपोटिज्म पर की सवालों की बौछार

8 of 11
हुमा कुरैशी-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
हुमा कुरैशी के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। उनकी चर्चित वेब सीरीज 'महारानी' का दूसरा सीजन 'महारानी 2' खूब पसंद किया जा रहा है। हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। 'महारानी' से अलग हुमा इन दिनों अपने आगामी प्रोजेट्क्स को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें कि हुमा कुरैशी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी। हाल ही में हुमा ने अनुराग कश्यप से अपनी पहली मुलाकात का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। 

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने बताया अनुराग कश्यप के साथ कैसी थी पहली मुलाकात! बोलीं- मुझसे कहा था- 'पागल'

9 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : insta
अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्मों पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं, आए दिन सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड हो रहा है, वहीं आलिया के नाम बड़ी जीत दर्ज हुई है। पर्सनल लाइफ में तो आलिया के सितारे शानदार चल ही रहे हैं, वर्क फ्रंट पर भी वह कमाल कर रही हैं। इस साल उन्होंने लगातार तीन सफल फिल्में देकर सक्सेस की हैट्रिक लगा दी है।

Brahmastra: आलिया भट्ट ने लगाई सक्सेस की हैट्रिक, 'गंगूबाई' और 'आरआरआर' से भी आगे निकली 'ब्रह्मास्त्र'

10 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गई। पहले ही दिन इस फिल्म को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। वहीं, काफी समय से लोग कयास लगा रहे थे कि इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। लोगों का अनुमान बिलकुल सही साबित हुआ है। शाहरुख ने इस फिल्म में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है। फिल्म में शाहरुख खान का रोल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक एक्टर द्वारा निभाए गए मोहन भार्गव के किरदार की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Brahmastra: फैंस को पसंद आया 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का किरदार, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
विज्ञापन

11 of 11
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बेहतरीन अभिनय के साथ ही फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में '83' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के मिलने के बाद रणवीर काफी इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक गए। अभिनेता ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

Ranveer Singh: बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर भावुक हुए रणवीर, दीपिका को कहा लक्ष्मी तो साली साहिबा ने उड़ाया मजाक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें