फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओपेनहाइमर के सीन पर अनुराग ठाकुर नाराज और टल गई 'कल्कि' की रिलीज डेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 24 Jul 2023 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुराग ठाकुर, कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
फिल्मः जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की बात हो तो रजनीकांत का नाम सबसे पहले आता है। उम्र के इस पड़ाव में आने के बाद भी वह जबर्दस्त एक्शन से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। थलाईवा के नाम से मशहूर रजनीकांत जल्द ही जेलर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है।
Rajinikanth: साउथ में रजनीकांत का जलवा अब भी बरकरार, महज 15 सेकंड में बुक हुए जेलर ऑडियो लॉन्च के पास
विज्ञापन

3 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज बाजपेयी अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री और लोगों के दिल में खास जगह बना चुके हैं। हाल ही में कुछ खबरें आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वह 170 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अब अभिनेता ने इस खबर की सच्चाई बताई है। दरअसल, मनोज ने इन खबरों का मजाक उड़ाया। अभिनेता ने कहा कि वह अपने बैंक खाते में कुछ पैसे पाने के लिए आर्थिक रूप से अभी भी संघर्ष कर रहे हैं। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि काम की पेशकश होने पर उन्होंने कभी भी पैसे को प्राथमिकता नहीं दी है और हमेशा समृद्ध और अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने पर ध्यान केंद्रित किया है।
Manoj Bajpayee: 170 करोड़ की कुल संपत्ति होने के दावे पर मनोज बाजपेयी को लगा झटका, कहा- मेरा संघर्ष अब भी जारी

4 of 11
ओपेनहाइमर फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद से ही यह विवादों में घिरी नजर आ रही है। फिल्म में भगवद्गीता से जुड़े एक सीन को लेकर विवाद है। उसके चलते दर्शकों में नाराजगी देखी जा रही है और लगातार फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी की जा रही है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Anurag Thakur: ओपेनहाइमर के इंटीमेट सीन में भगवद्गीता दिखाने पर नाराज अनुराग ठाकुर, सेंसर बोर्ड को दी चेतावनी
विज्ञापन

5 of 11
'जवान' में विजय सेतुपति - फोटो : Social media
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म का जबर्दस्त क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। हाल ही में फिल्म से शाहरुख खान का नया लुक सामने आया था, जिसके बाद फैंस बेहद उत्साहित हो गए। बीते दिन फिल्म के नए किरदार का पोस्टर सामने आया था, जिसमें कलाकार की आंखें दिखाई गई थीं, जिसे देख फैंस का कहना था कि यह विजय सेतुपति का लुक है। वहीं, अब फिल्म के खलनायक विजय सेतुपति का पहला पोस्टर जारी हो चुका है।
Jawan: 'जवान' के खतरनाक खलनायक का फर्स्ट लुक जारी, शाहरुख खान के लिए मौत के सौदागर बनकर आए विजय सेतुपति
विज्ञापन

6 of 11
अभिषेक निगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक निगम छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। इन वर्षों में, वह कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, जिनसे उन्हें पहचान मिली है। उनके अभिनय कौशल और अच्छे लुक के कारण उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं। अभिनेता इन दिनों शो ‘अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में नजर आ रहे हैं। शीजान खान को शो से निकाले जाने के बाद अभिषेक को उनसे रिप्लेस कर दिया गया था। हाल ही में, अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके बड़े भाई सिद्धार्थ निगम ने उनकी हेल्थ अपडेट साझा की है।
Abhishek Nigam: अस्पताल में भर्ती हुए 'अली बाबा' फेम अभिषेक निगम, भाई ने हेल्थ अपडेट देते हुए की यह गुजारिश
विज्ञापन

7 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है और रणवीर-आलिया भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
Dhindhora Baje Re out: ढिंढोरा बाजे रे पर रणवीर-आलिया का जबर डांस, गाने में दिखी 'रॉकी-रानी' की गजब केमिस्ट्री

8 of 11
प्रोजेक्ट के-कल्कि 2898 एड - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और प्रभास अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस फिल्म को 12 जनवरी 2024 को रिलीज किया जाना तय किया गया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म जनवरी के बजाय मई में रिलीज हो सकती है।
Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका की 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव? यह बताई जा रही वजह

9 of 11
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार सूर्या की मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने मेगास्टार के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की शानदार पहली झलक पेश की थी, जिसमें एक्टर दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी 'कांगुवा' एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि 'कांगुवा' में बॉलीवुड के दमदार अभिनेता बॉबी देओल की एंट्री होने वाली है। जी हां, सूर्या की इस फिल्म में आश्रम फेम बॉबी का भी नाम जुड़ गया है।
Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' में हुई इस बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री? जानें क्या है पूरा माजरा

10 of 11
टीपू पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अटल, बाल शिवाजी और पीएम नरेंद्र मोदी जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने कुछ समय पहले मैसूर के शासक टीपू सुल्तान पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने एक वीडियो जारी कर फिल्म के बारे में बताया था, साथ ही इसका पोस्टर भी जारी किया था, जिसपर विवाद शुरू हो गया था। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि हजरत टीपू सुल्तान पर फिल्म नहीं बनेगी।
Tipu Sultan Film: हजरत टीपू सुल्तान पर नहीं बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर संदीप सिंह ने पोस्ट साझा कर की घोषणा
विज्ञापन

11 of 11
जया बच्चन - फोटो : social media
मणिपुर पिछले ढाई महीने से हिंसा की आग में झुलस रहा है। हालात तब और बिगड़ गए जब 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद देशभर में इसे लेकर गुस्सा देखने को मिला। राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया। महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज मणिपुर हिंसा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस बीच मणिपुर हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन का गुस्सा फूटा है।
Jaya Bachchan: मणिपुर हिंसा को लेकर जया बच्चन का फूटा गुस्सा, बोलीं- 'यह शर्म की बात है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें