फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एयरपोर्ट पर रोकी गई 'इंडियन 2' की शूटिंग और भारत में भी बैन होगी आदिपुरुष? पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 20 Jun 2023 08:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कमल हासन-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत में हुईं इन्हीं हचलचों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
बरुन सोबती-रिद्धि - फोटो : सोशल मीडिया
बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा ने 'असुर' और 'बदतमीज दिल' जैसे चर्चित शो में साथ काम किया है। पर्दे पर इनके बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। रियल लाइफ में भी दोनों के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। बरुन हाल ही में अपने और रिद्धि के बारे में बात करते नजर आए। एक्टर का दावा है कि रिद्धि और उनके बीच काफी बेहतर रिश्ता है।
Barun Sobti: बरुन सोबती ने बांधे रिद्धि डोगरा की तारीफों के पुल, बोले- हमारी दोस्ती काफी अच्छी
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। हालांकि, बीते कुछ समय से उनके सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। भले ही पिछले साल से लेकर अब तक उनकी फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो रही हैं, लेकिन अभिनेता की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अब भी वह कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी पारी के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
Akshay Kumar: लगातार फिल्में फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

4 of 11
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन इन दिनों शंकर ने निर्देशन में बन रही तमिल फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग व्यस्त हैं। पिछले साल यह फिल्म फ्लोर पर आई थी। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल, फिल्म का अंतिम शेड्यूल इस समय चेन्नई में फिल्माया जा रहा है। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फिल्म की शूटिंग को अचानक रुकवा दिया। 
Indian 2: चेन्नई एयरपोर्ट पर रोकी गई 'इंडियन 2' की शूटिंग? फिल्म को लेकर यह बड़ी जानकारी आई सामने
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते 16 जून को प्रभास की फिल्म आदिपुरुष गाजे-बाजे के साथ सिनेमाघरों में उतरी थी। मेकर्स को पूरी उम्मीद थी कि यह फिल्म कुछ दिनों में ही बंपर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी। फिल्म पर विवाद जमकर हो रहा है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई अच्छी कर रही है। हालांकि सोमवार और मंगलवार के आंकड़ों ने निराश किया है। रिलीज वाले दिन ही फिल्म की ट्रोलिंग भी शुरू हो गई और लोगों ने डायलॉग्स को घटिया बताना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जनता ने फिल्म को खारिज करना भी शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष बैन ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म को पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में भी बैन कर दिया गया है। यह सब देखते हुए ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है। 
Adipurush: भारत में भी बैन हो जाएगी प्रभास की आदिपुरुष? AICWA ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख किया यह अनुरोध
विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों बतौर निर्माता अपनी आने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के प्रचार में व्यस्त हैं। वह लगातार फिल्म की स्टारकास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के साथ इसका प्रचार कर रही हैं। अब अभिनेत्री कंगना ने आगामी प्रोडक्शन 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर जैसे नए चेहरे को कास्ट करने के बारे में बात की है।
Kangana Ranaut: 'टीकू वेड्स शेरू' में अवनीत कौर को इस वजह से किया गया लॉन्च, कंगना रणौत ने बताई वजह
विज्ञापन

7 of 11
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
पूजा हेगड़े साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वह बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ नजर आईं थी। अब अभिनेत्री महेश बाबू के साथ फिल्म फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती नजर आ रही थीं। अब इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Pooja Hegde: पूजा हेगड़े फिल्म ‘गुंटूर कारम’ से हुईं बाहर? महेश बाबू संग इस अभिनेत्री को किया गया कास्ट

8 of 11
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। अभिनेत्री खूबसूरती के साथ अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद वह जल्द ही सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका अहम भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने पूरी की 'एनिमल' की शूटिंग, सोशल मीडिया पर बांधे रणबीर की तारीफों के पुल

9 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म आदिपुरुष डायलॉग और किरदारों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले दिन जबरदस्त कमाई करने के बाद अब फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। अपने डायलॉग और किरदारों को लेकर फिल्म विवादों में घिरी हुई है। हालांकि, डायलॉग पर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने विवादित संवाद के बदलने का फैसला भी किया। लेकिन इसके बाद भी लोग जोर-शोर से फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस कृति सेनन ने ऐसा कुछ कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी क्लास लगाने में लगे हैं।
Kriti Sanon: आदिपुरुष विवाद में कृति सेनन की हुई एंट्री, वीडियो शेयर करने पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

10 of 11
श्वेता मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं फिटनेस मॉडल और अभिनेत्री श्वेता मेहता जल्दी ही ओटीटी पर नया धमाका करने वाली हैं। 2017 में एमटीवी रोडीज राइजिंग विनर रहीं श्वेता एक न्यूज चैनल पर फिट न्यूज नामक कार्यक्रम की होस्ट भी रह चुकी हैं। साल 2019 में हुए एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुई श्वेता ने अपने जीवट को अपना हथियार बनाया और मौत को मात देकर एक बार फिर से ग्लैमर जगत में सक्रिय हो चुकी हैं। श्वेता का बीते दिनों रिलीज एक म्यूजिक वीडियो काफी चर्चा में रहा।  
Shweta Mehta: मौत को मात देकर कैमरे के सामने लौटीं सुपरमॉडल, बोलीं, महिलाओं की फिटनेस को लेकर सोच बदलना जरूरी
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक करण जौहर सात साल बाद फिल्म ‘रॉकी और रानी के प्रेम कहानी’ से निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर उनकी यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है और इसे देखते हुए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फिल्म निर्माता के रूप में 25 साल पूरे करने पर करण के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा है। करण जौहर ने बतौर निर्देशक 25 साल पूरे किए हैं। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी।
Karan Johar: फिल्म निर्देशक के रूप में करण ने बॉलीवुड में किए 25 साल पूरे, शाहरुख ने भावुक नोट लिखकर दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें