फिल्म 'आदिपुरुष' में वैसे तो बहुत सारी बातें दर्शकों को अच्छी नहीं लगी हैं लेकिन इनमें से भी एक दृश्य को लेकर निर्देशक ओम राउत की सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है और वह दृश्य है राम के शिविर में पहुंची विभीषण की पत्नी का अंग प्रदर्शन। फिल्म के एक दृश्य में विभीषण की पत्नी बनी अभिनेत्री ने जिस कैमरे के सामने पल्लू गिराकर उठाया है, उसके चलते इस दृश्य की तुलना सोशल मीडिया पर लोग फिल्म ‘कामसूत्र’ के दृश्य से कर रहे हैं। फिल्म में विभीषण की पत्नी सरमा का ये किरदार हिंदी सिनेमा में पहली बार काम कर रहीं मराठी अभिनेत्री तृप्ति ने निभाया है। आइए जानते हैं, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में रामायण के चर्चित किरदार करने वाले ऐसे ही 10 कलाकारों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
कृष्णा कोटियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कृष्णा कोटियन (दशरथ)
अभिनेता कृष्णा कोटियन ने 'आदिपुरुष' में दशरथ का किरदार निभाया है। कृष्णा कोटियन ने 51 साल की उम्र में रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' से फिल्मों में डेब्यू किया। कृष्णा कोटियन अब तक 'फिजिक्स वल्लाह', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'रॉकेट बॉयज' जैसी वेब सीरीज और 'दृश्यम 2', 'सिर्फ एक बंदा काफी' है आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले कृष्णा कोटियन कई बड़ी कंपनियों में सीओओ रह चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 11
वत्सल सेठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वत्सल सेठ (इंद्रजीत)
फिल्म 'आदिपुरुष' में वत्सल सेठ ने इंद्रजीत यानी मेघनाद की भूमिका निभाई है। वत्सल सेठ ने साल 2004 में अजय देवगन की फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' के जरिए हिंदी सिनेमा में आयशा टाकिया के साथ डेब्यू किया था। छोटे पर्दे के धारावाहिकों 'एक हसीना थी', 'हासिल', 'ये रिश्ते हैं प्यार के' आदि में काम कर चुके वत्सल सेठ ने अभिनेत्री इशिता दत्ता से 28 नवंबर 2017 में शादी की।
4 of 11
सोनल चौहान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनल चौहान (मंदोदरी)
अभिनेत्री सोनल चौहान ने फिल्म 'आदिपुरुष' में मंदोदरी का किरदार निभाया है। हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में छोटी सी भूमिका में नजर आई सोनल को मुकेश भट्ट की फिल्म 'जन्नत' में बड़ा मौका मिला। इस फिल्म में वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आई। इस फिल्म के अलावा वह 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' और 'पलटन' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनल चौहान ज्यादातर साउथ की फिल्मों में काम करती हैं और फिल्म ‘आदिपुरुष’ में मिले इस मौके को लेकर वह काफी उत्साहित रही हैं।
विज्ञापन
5 of 11
सिद्धांत कार्णिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धांत कार्णिक (विभीषण )
अभिनेता सिद्धांत कार्णिक ने फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण के भाई विभीषण की भूमिका निभाई है। सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत स्टार वन के शो 'रीमिक्स' से साल 2004 से की। 'झूम जिया रे', 'माही वे', 'रिश्ता डॉट कॉम', 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुके सिद्धांत कार्णिक 'ये है मेरा इंडिया', 'ब्लू अरेंज,' 'लफंगे परिंदे', 'सुनो अमाया' फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2020 में रिलीज अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'थप्पड़' में विशाल सभरवाल की भूमिका ने सिद्धांत कार्णिक को अच्छी खासी पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन
6 of 11
तृप्ति तोरडमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तृप्ति तोरडमल (विभीषण की पत्नी सरमा )
फिल्म 'आदिपुरुष' में अंग प्रदर्शन कर चर्चा में आई अभिनेत्री तृप्ति तोरडमल ने इस फिल्म में विभीषण की पत्नी सरमा का किरदार निभाया है। मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मधुकर तोरडमल की बेटी तृप्ति तोरडमल ने साल 2018 में मराठी फिल्म 'सविता दामोदर परंजपे' से अपने करियर की शुरुआत की। वह मराठी फिल्म ''फत्तेशिकस्त' में भी लीड भूमिका निभा चुकी हैं। 'आदिपुरुष' के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा है और पहली फिल्म में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
7 of 11
तेजस्विनी पंडित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजस्विनी पंडित (शूर्पणखा )
फिल्म 'आदिपुरुष' में मराठी सिनेमा की ही एक और अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित ने शूर्पणखा की भूमिका निभाई है। तेजस्विनी पंडित ने मराठी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत अभिनेता केदार शिंदे के साथ 'आगा बाई अर्रेचा' फिल्म से की थी। छोटे पर्दे पर तेजस्विनी पंडित ने स्टार प्रवाह के शो 'तुझा नी मजा घर श्रीमंतचा' से कदम रखा। वह 'मी सिंधुताई सपकाल', 'तू ही रे' और 'येरे येरे पैसा' जैसी मराठी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
8 of 11
आशा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आशा शर्मा (शबरी)
अभिनेत्री आशा शर्मा ने फिल्म 'आदिपुरुष' में शबरी की भूमिका निभाई है। हिंदी फिल्मों 'कमांडो', 'कयामत से कयामत तक' और 'जिगर' काम कर चुकीं आशा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक 'बुनियाद' से की थी। आशा शर्मा ने ज्यादातर मां की भूमिकाएं निभाई हैं। वह और भी कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।
9 of 11
बिजय जे आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बिजय जे आनंद (ब्रह्मा)
अभिनेता बिजय जे आनंद ने फिल्म 'आदिपुरुष' में ब्रह्मा की भूमिका निभाई है। बिजय जे आनंद ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यश' से साल 1996 में की। फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में उन्होंने काजोल के मंगेतर राहुल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में बिजय जे आनंद के किरदार को नोटिस भी किया गया। बिजय जे आनंद काफी समय से एक्टिंग से दूर रहे और योग प्रशिक्षक बन गए। उनकी वापसी छोटे पर पर धारावाहिक 'सिया के राम' में हुई। इस शो में उन्होंने जनक की भूमिका निभाई थी। वह धारावाहिक 'दिल ही तो है' में करण कुंद्रा के पिता और सीरीज 'करनजीत कौर' में सनी लियोन के पिता जसपाल सिंह वोहरा का किरदार निभा चुके हैं।
10 of 11
लवी पजनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लवी पजनी (कुंभकरण)
पटियाला के रहने वाले अभिनेता लवी पजनी ने फिल्म 'आदिपुरुष' में कुंभकरण की भूमिका निभाई है। लवी पजनी को फिल्मों में सबसे पहला मौका फिल्म 'बाहुबली' में मिला। इस फिल्म में कालकेय की भूमिका निभाने के बाद लवी पजनी हमेशा के लिए पटियाला से हैदराबाद में ही शिफ्ट हो गए। इन दिनों लवी पजनी तेलुगू और तमिल की कई फिल्में कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'राधे' में भी लवी पजनी गैंगस्टर की भूमिका निभा चुके हैं।
सोनाली खरे (कैकई )
अभिनेत्री सोनाली खरे ने फिल्म 'आदिपुरुष' में कैकई की भूमिका निभाई है। सोनाली खरे अभिनेता और योग प्रशिक्षक बिजय जे आनंद की पत्नी हैं। सोनाली खरे ने फिल्मों में अपनी शुरुआत संजय गढ़वी की फिल्म 'तेरे लिए' से साल 2001 में की। इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई थी। साल 2004 में रिलीज मराठी फिल्म 'सावरखेड एक गांव' में सोनाली खरे को अच्छा मौका मिला। सोनाली खरे अब तक कई मराठी- हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।