फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस और हनी सिंह की लव लाइफ में हलचल, पढ़ें फिल्मी खबरें

Wed, 19 Apr 2023 07:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पठान, हनी सिंह - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
रैपर हनी सिंह, टीना थडानी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था। मगर अब हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। टीना पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हनी सिंह और टीना करीब एक साल रिलेशनशिप में रहे हैं। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
Honey Singh: हनी सिंह की लव लाइफ में बड़ा अपडेट, क्या मॉडल टीना थडानी से अलग हो चुकी हैं राहें?

 

विज्ञापन

3 of 11
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहुबली फेम प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर किसी को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसके जबरदस्त चर्चे हैं। हाल में इस फिल्म के नए पोस्टर रिलीज किए गए थे, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर जबर्दस्त हंगामा हुआ था। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार भारत में इस फिल्म के रिलीज से पहले इसका प्रीमियर रखा जाएगा और यह विदेश में होगा। ऐसे में यह आदिपुरुष के लिए बड़ा मूव माना जा रहा है। 
Adipurush: ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा 'आदिपुरुष' का प्रीमियर, विदेशों में गूंजेगी भगवान श्रीराम की गाथा

4 of 11
पूजा हेगड़े-सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान और पूजा हेगड़े इस वक्त पूरी जी-जान से फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान ये सितारे फिल्म के बारे में तो बात कर ही रहे हैं, साथ ही कई अन्य दिलचस्प बातें भी साझा कर रहे हैं। हाल ही में पूजा हेगड़े ने बताया कि जब वह और सलमान खान पहली बार मिले तो एक्ट्रेस उन्हें भाई कहकर बुला रही थीं। 
Salman Khan: शुरुआत में सलमान को भाई कहती थीं पूजा हेगड़े, दबंग खान की होती थी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन

5 of 11
बादशाह के नए गाने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला
रैपर बादशाह के नए एलबम को लेकर संतों, महंतों और महाकाल मंदिर के पुजारियों ने आपत्ति दर्ज की है। रैपर बादशाह ने अपने एक गाने में भगवान भोलेनाथ का नाम लेते हुए कुछ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। उनके एलबम को लेकर महाकाल मंदिर के पुजारियों के साथ ही संत-महंतों ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि यदि भगवान शिव का नाम लेना ही है तो उनके भजन बनाओ और इसे खूब चलाओ, लेकिन खुद की प्रसिद्धि के लिए भगवान के नाम का गलत उपयोग किया तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
Badshah: बादशाह के 'सनक' पर होगी एफआईआर, महाकाल के पुजारी महादेव के साथ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल से भड़के
विज्ञापन

6 of 11
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान के बाद उनकी अगली फिल्म जवान की खूब चर्चा हो रही है। वहीं सलमान और शाहरुख की अगली फिल्म पठान वर्सेज टाइगर की आधिकारिक घोषणा हो गई है। इसको लेकर यशराज फिल्म्स की ओर से एक थीम वीडियो साझा किया गया है, जिसमें सलमान और शाहरुख का धांसू अवतार नजर आ रहा है। हालांकि यह सीन शाहरुख खान की फिल्म पठान का है, लेकिन इसके जरिए मेकर्स ने इस बात को साफ कर दिया है कि फिल्म में सलमान और शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। 
Pathaan VS Tiger: यशराज फिल्म्स ने की पठान वर्सेज टाइगर की घोषणा, बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे सलमान-शाहरुख
विज्ञापन

7 of 11
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जितना बज था, उस हिसाब से फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फैंस ने भी इस फिल्म को मिला-जुला रिव्यू दिया था। जिन लोगों को फिल्म पसंद आई उन लोगों को इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में ही पहली बार रणबीर और आलिया की जोड़ी बनी थी, इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। जब अयान मुखर्जी ने इस फिल्म की घोषणा की थी, उस दिन उन्होंने कहा था कि इस फिल्म के तीन पार्ट बनेंगे। अब इस फिल्म के बाकी पार्ट्स पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।
Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ

 

8 of 11
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को पिछले कुछ दिनों में कई बार एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर राघव और परिणीति की शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं। बीते दिन तो ऐसी खबर थी कि अभिनेत्री ने गुपचुप राघव से सगाई कर ली है क्योंकि उनके हाथ में अंगूठी देखी गई थी। अब इन सबके बीच परिणीति ने मुंबई में पैपराजी के सामने अपनी शादी की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 
Parineeti Chopra: 'परी जी शादी कब है...?' पैपराजी के सवाल पर परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल

9 of 11
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करके फिल्म के मेकर्स को मालामाल कर दिया है। इस फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 500  करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। वहीं, ग्लोबली फिल्म ने कुल 1050.3 करोड़ की कमाई की थी। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए शाहरुख ने एक भी पैसे चार्ज नहीं किए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने पठान की वजह से मोटी कमाई की है। 
Shah Rukh Khan: 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली थी फीस, फिर भी कमा डाले 200 करोड़ रुपये

10 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में अपने नाम का परचम फहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्शन से भरपूर इस सीरीज के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में जैसे-जैसे 'सिटाडेल' की रिलीज डेट सामने आ रही है, वैसे-वैसे अभिनेत्री ने सीरीज का प्रचार-प्रसार और तेज कर दिया है। जहां अक्सर प्रियंका सीरीज को लेकर बात करती नजर आती हैं, वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने 'आरआरआर' को एक 'तमिल फिल्म' कहने पर मिली ट्रोलिंग के बारे में बात की। 
Priyanka Chopra: 'लोग गलती निकालने की कोशिश करते हैं...' RRR पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट
विज्ञापन

11 of 11
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
 
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रणबीर ने कुछ ऐसा किया, जो उन्हें दोबारा स्पॉटलाइट में ले आया है। वैसे तो अभिनेता को अक्सर फैंस पर गुस्सा होते...कभी उनका फोन फेंकते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार एक इवेंट में रणबीर द्वारा किया गया एक काम सभी का दिल जीत रहा है। अभिनेता का एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए करते हैं पता कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या खास है...
Ranbir Kapoor: सिक्योरिटी गार्ड के साथ रणबीर के इस अंदाज ने सबको किया हैरान, तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें