फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 24 की उम्र में इस अभिनेत्री का निधन और गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sun, 20 Nov 2022 07:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अभिनेत्री एंड्रिला, गोविंदा नाम मेरा - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है। कभी कलाकार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे करते हैं तो कभी फिल्मों से जुड़ा कोई नया अपडेट होता है। वहीं, फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
एंड्रिला शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 24 वर्ष थी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर अभिनेत्री एंड्रिला के फैंस भी स्तब्ध हैं। बता दें कि ब्रेन स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री के सिर में खून का थक्का जम गया था। जिसके बाद मंगलवार रात उनका ऑपरेशन हुआ था और तब से कोमा की स्थिति में वह वेंटिलेटर पर थीं।

दुखद: बांग्ला अभिनेत्री एंड्रिला शर्मा का निधन, महज 24 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया अलविदा

 

 

विज्ञापन

3 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
महानायक अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन का पान मसाला वाला विज्ञापन देखने के बाद देशभर के लोग उनकी आलोचना कर रहे थे, जिसके बाद बिग बी ने अक्तूबर, 2022 में पान मसाला ब्रांड के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया था। बिग बी ने कहा था कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी कि इन तस्वीरों को सरोगेट विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने पान मसाला कंपनी को भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है वजह

4 of 11
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : Instagram
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' चर्चा में है। बीते दिनों ही करण जौहर ने एलान किया था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी ज्यादा मजेदार है। ट्रेलर में विक्की कौशल के साथ-साथ भूमि पेडनेकर का अंदाज काफी धांसू है तो वहीं कियारा आडवाणी अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल जीत रही हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी मसाले से भरा है, जिस वजह से फैंस को अब फिल्म का इंतजार है।

Govinda Naam Mera Trailer: कॉमेडी-सस्पेंस से भरा है गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर, विक्की कौशल के अंदाज पर हो जाएंगे फिदा
विज्ञापन

5 of 11
सजल अली, रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सजल अली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला भारतीय एक्टर रणवीर सिंह से जुड़ा हुआ है। दरअसल सजल अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के साथ एक सेल्फी साझा की जिसपर पाकिस्तान में कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। जहां एक तरफ कुछ लोग तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग रणवीर संग उनकी फोटो की आलोचना भी कर रहे हैं।

 

Ranveer Singh: रणवीर सिंह के साथ सेल्फी शेयर करने पर ट्रोल हुईं पाक एक्ट्रेस सजल, फैन्स ने सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस बीच कंगना रणौत ने तब्बू की जमकर तारीफ की है। एक्ट्रेस ने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचाने वाली सुपरस्टार बताया है। कंगना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर तब्बू की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने लिखा, 'इस साल बॉलीवुड की दो फिल्में 'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सुपरस्टार तब्बू जी ने काम किया है।'

'दृश्यम 2' की शानदार कमाई के बाद कंगना रणौत ने की तब्बू की जमकर तारीफ, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

7 of 11
अनुषा शेट्टी, नागा शौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है, तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं है। एक तरफ जहां हंसिका मोटवानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो दूसरी तरफ साउथ के जाने माने सितारे नागा शौर्या ने भी शादी कर ली है। आज 20 नवंबर को साउथ के सितारे नागा शौर्य ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ बेंगलुरु में सात फेरे लिए हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
 

एक दूसरे के हुए नागा शौर्य और अनुषा, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयां देने वालों का तांता

 

8 of 11
कल्पिका गणेश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'योशदा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने बताया था कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं। लेकिन अभिनेत्री ने बीमारी के बावजूद फिल्म के प्रमोशन के जारी रखा था। साथ ही फैंस को आश्वासन दिया था कि वह ठीक हो रही है। वहीं, अब 'यशोदा' में सामंथा के साथ नजर आई अभिनेत्री कल्पिका गणेश ने खुलासा किया है कि वह भी मायोसाइटिस से पीड़ित हैं। फैंस अब कल्पिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मायोसाइटिस से जूझ रही हैं ‘यशोदा’ में नजर आईं कल्पिका गणेश, 13 साल बाद किया बीमारी का खुलासा

9 of 11
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, जिस वजह से ऋतिक और सबा दोनों ही मीडिया लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। लेकिन इन सबके बीच, बीते दिन एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि ऋतिक और सबा जल्द ही लिव इन रिलेशनशिप में आने वाले हैं और इसके लिए ऋतिक ने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है। लेकिन अब इस पूरी रिपोर्ट पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस रिपोर्ट की सच्चाई बताई है।

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ लिवइन में रहने की खबरों पर भड़के ऋतिक रोशन, बोले- इसमें कोई सच्चाई नहीं

10 of 11
निमृत कौर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच गाली-गौलज को लेकर भी खूब बवाल हुआ। वहीं, अब शुक्रवार का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर बात की और सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। साथ ही एमसी स्टैन को सजा भी सुनाई। इसके अलावा सलमान खान ने निमृत कौर से बात की, जिसके बाद अभिनेत्री इमोशनल हो गईं।

सलमान खान की बात सुन अपने आंसू नहीं रोक पाईं निमृत, मेंटल हेल्थ को लेकर कही यह बात
 
विज्ञापन

11 of 11
फहाद मुस्तफा - फोटो : Social media

इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का अयोजन दुबई में हुआ, जिसमें बॉलीवुड से लेकर पाकिस्तान तक के सितारे शामिल हुए। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तानी अभिनेता फहाद मुस्तफा की हो रही है। सोशल मीडिया पर फहाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज से उतरकर सबके सामने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर छूते हैं और रणवीर सिंह के गले भी मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने गोविंदा के बारे में कई ऐसी बातें कीं, जिसने फैंस का दिल छू लिया।

विदेशी धरती पर पाकिस्तानी अभिनेता ने छुए गोविंदा के पैर, तारीफ करते हुए बोले- सर, हम आपके फैन हैं
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें