फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नेपोटिज्म पर शो ला रहे करण और बिग बॉस ओटीटी 2 में आलिया सिद्दीकी की एंट्री! पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 13 Jun 2023 07:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
करण जौहर, आलिया सिद्दीकी - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
'फुकरे 3' - फोटो : social media

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे 3' की रिलीज डेट को लेकर बीते कई महीनों से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते महीने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। एक एक बार फिर खबर आ रही है कि फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की तीसरी किस्त की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Fukrey 3: एक बार फिर आगे खिसकी 'फुकरे 3' की रिलीज डेट! अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के ओटीटी वर्जन का दूसरा सीजन इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसकी हर छोटी से छोटी बात सुर्खियों में बनी हुई है। जहां पहले ही खबर आ चुकी है कि इस बार शो को भाईजान होस्ट करने वाले हैं, वहीं लगातार इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर खबरें आ रही हैं। जैसे-जैसे प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, प्रशंसक यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि शो में कौन में कौन-कौन हिस्सा लेने वाले हैं। खैर, इंतजार आज खत्म होने जा रहा है क्योंकि मेकर्स ने प्रतियोगियों का खुलासा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  
Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!

4 of 11
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बवाल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कथित तौर पर विश्व युद्ध पर आधारित इस फिल्म को फैंस बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेंगे। मूवी को थिएटर में देखने की आस लगाए बैठे फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। 
Bawaal: जान्हवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' का पर्दे पर नहीं होगा धमाल! सीधा ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन

5 of 11
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह ऐसा बयान दे देते हैं तो कभी कोई उनपर आरोप लगा देता है। करण जौहर ऐसे शख्स हैं जिनपर नेपोटिज्म का आरोप तो कई बार लग चुका है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जब कंगना रणौत पहुंचीं थीं तो उन्होंने करण जौहर के सामने ही ऐसी बात कही थी। तब से करण पर अक्सर इस तरह के आरोप लग रहे हैं। अब खबर आ रही है कि करण जौहर खुद नेपोटिज्म पर एक शो लेकर आ रहे हैं।
Karan Johar: अब नेपोटिज्म पर आधारित शो लेकर आ रहे हैं करण जौहर, जानिए कहां देख सकेंगे 'शोटाइम'

विज्ञापन

6 of 11
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गीतकार-लेखक जावेद अख्तर अपने गीतों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में चलते रहते हैं। जावेद के गीत लोगों के जहन में उतर कर उन्हें अपना दीवाना बना देते हैं। उनके लेखनी का ही जादू है कि इस नई पीढ़ी में भी उनके गीत सदाबहार रहते हैं। अब हाल ही में, जावेद ने उन दिनों को याद किया है, जब वह 10 मिनट के भीतर कुछ फिल्मी गाने लिख लेते थे। उन्हीं में से एक गाना 'तुम को देखा' सुपरहिट साबित हुई थी। अब जावेद ने इसके पीछे की कहानी का खुलासा किया है।
Javed Akhtar: नौ पैग पीकर नौ मिनट में जावेद अख्तर ने लिखा था यह रोमांटिक गाना, गायक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

7 of 11
तेनोच हुएर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड अभिनेता तेनोच हुएर्ता अपनी फिल्म ‘ब्लैक पैंथर 2’ को लेकर खूब लोकप्रियता बटोरी थी। हाल ही में, कुछ दिन पहले ऐलेना रियोस ने अभिनेता पर  यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों का खंडन किया है और अपनी सफाई में एक बयान भी दिया है। तो चलिए जानते हैं कि  तेनोच हुएर्ता ने क्या बयान दिया है।
Tenoch Huerta: 'सब सहमति से हुआ है', ब्लैक पैंथर स्टार तेनोच हुएर्ता ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

8 of 11
अजय देवगन, काजोल - फोटो : insta
अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में इनके रिश्तों की मिसाल दी जाती है। दोनों एक दूसरे की बहुत ही इज्जत करते हैं। लेकिन, जब सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के बारे में बात करने की बारी आती है तो सीधी बात न करके इशारों इशारों में ऐसी बात कह देते हैं कि सामने वाला समझ जाता है कि वह आखिर में कहना क्या चाहते हैं ?
Ajay Devgan: जिंदगी के सारे फैसले कौन लेता है? इशारों इशारों में काजोल के लिए अजय देवगन ने कह दी यह बड़ी बात

9 of 11
असुर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘असुर 2’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। असुर की सफलता के बाद दर्शक ‘असुर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो फाइनली जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। ‘असुर’ के दूसरे पार्ट को देखने के बाद अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसपर अभिनेता अरशद ने एक बड़ा अपडेट दिया है।
Asur 3: 'दर्शकों के लिए अगला सीजन लाना है जरूरी',अरशद वारसी ने असुर 3 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

10 of 11
अनुषा दांडेकर - फोटो : Insatagram- @vjanusha

वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ा एक अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी सर्जरी करवाई है। उन्हें ओवरी में लंप हो गया था। जिसे अब निकाल दिया गया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि डॉक्टरों को इस प्रक्रिया के दौरान कई और लंप भी मिले हैं। उन्होंने अपनी रिकवरी को जर्नी को काफी गंभीर बताया है। 
Anusha Dandekar: अनुषा दांडेकर की हुई ओवरी की सर्जरी, एक्ट्रेस ने बताया किस दर्द से गुजरना पड़ा

विज्ञापन

11 of 11
कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। जहां एक तरफ अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ वह बी-टाउन सेलेब्स पर तंज कसने से भी परहेज नहीं करती हैं। कंगना रणौत ने हाल ही में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर 'टीकू वेड्स शेरू' की डिजिटल रिलीज का एलान किया था, वहीं इसके साथ ही अभिनेत्री की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं। हाल ही में कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी को 'खुशखबरी' देती नजर आ रही हैं। 
Kangana Ranaut: शादी करने जा रही हैं कंगना रणौत? वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजा 'क्वीन' का प्रोडक्शन हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें