फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रणवीर के खिलाफ हुई FIR और भाषा विवाद पर बोले किच्चा सुदीप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 26 Jul 2022 07:36 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत में हर दिन कोई ना कोई हलचल देखने या सुनने को मिलती है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज काफी कुछ बड़ा देखने को मिला।

विज्ञापन
1 of 11
Ranveer Singh, Kiccha Sudeep - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कोई ना कोई हलचल देखने या सुनने को मिलती है। फिल्मी दुनिया में हुई इन्हीं हलचलों के बारे में जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। फिल्म जगत के लिए आज काफी कुछ बड़ा देखने को मिला। एक ओर जहां अभिनेता रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर हो गई है तो वहीं अभिनेता साउथ एक्टर किच्चा सुदीप का भाषा विवाद पर बयान सामने आया है। आइए जानते हैं मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरों के बारे में- 
विज्ञापन

2 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही जहां लोग अभिनेता को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सेलेब्स अलग-अलग तर्क देकर उन्हें डिफेंड करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन न ही रणवीर सिंह की तस्वीरें और न ही सेलेब्स के बयान लोगों से गले उतर रही हैं। यही कारण है कि सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और अब मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।


Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
विज्ञापन

3 of 11
किच्चा सुदीप और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में किच्चा सुदीप की आगामी फिल्म 'विक्रांत रोणा' का प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शिरकत की थी। बता दें कि सलमान खान, किच्चा सुदीप की फिल्म के हिंदी वर्जन का प्रमोशन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में, दोनों सुपरस्टार्स ने वर्तमान में चल रहे साउथ बनाम बॉलीवुड विवाद पर बात की। जहां सलमान खान ने बॉलीवुड के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर कोई अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है, वहीं किच्चा सुदीप ने बॉलीवुड की हालत की तुलना विराट कोहली के फॉर्म से कर डाली।

Bollywood Vs South: बॉलीवुड की हालत एकदम विराट कोहली जैसी.... भाषा विवाद पर बोले किच्चा सुदीप

4 of 11
विक्की कौशल,कटरीना कैफ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी मिली थी। विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने इस व्यक्ति को दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कटरीना कैफ और विक्की कौशल को काफी समय से धमकी दे रहा था, जिससे परेशान होकर ही विक्की कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Katrina-Vicky: विक्की-कटरीना को धमकी देना सनकी आशिक को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाया पुलिस कस्टडी का फरमान
विज्ञापन

5 of 11
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता टीवी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। छोटे पर्दे के साथ ही एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। नकुल हंसी मजाक से भरे वीडियोज अक्सर फैंस संग साझा किया करते हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके प्रशंसकों के साथ उनके टीवी इंडस्ट्री के दोस्त भी हैं। दरअसल, नकुल ने रणवीर की तस्वीर में खुद के चेहरे को मॉर्फ कर एक फोटो शेयर किया है जिसे देखकर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

Ranveer Singh Photoshoot: नकुल मेहता ने रणवीर सिंह के स्टाइल में शेयर की फोटो, पत्नी बोलीं- तुरंत कपड़े पहनो
विज्ञापन

6 of 11
विक्की कौशल, करटरीना कैफ, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिसके बारे में उन्होंने एक-एक करके कुछ समय पहले ही खुलासा किया था। अभिनेता की अपकमिंग फिल्मों में 'गोविंदा मेरा नाम' भी शामिल है। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भी कैमियो करते हुई देंगे। रणबीर के रोल का खुलासा तो नहीं हुआ था लेकिन अभिनेता के फैंस इसी खबर से खुश हो गए थे। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि विक्की कौशल की फिल्म में रणबीर की एंट्री से कटरीना कैफ खुश नहीं हैं। 

Govinda Naam Mera: पति विक्की कौशल की फिल्म में एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर की एंट्री से नाराज हुईं कटरीना! जानें वजह
विज्ञापन

7 of 11
Black Panther Wakanda Forever Trailer - फोटो : सोशल मीडिया
'थॉर लव एंड थंडर' के बाद मार्वल स्टूडियोज की अगली पेशकश 'ब्लैक पैंथर 2' की एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक पैंथर' ने दर्शकों के दिलों दिमाग पर ऐसी अमिट छाप छोड़ी थी, जिसे मिटा पाना आसान नहीं है। अब आखिरकार दुनियाभर में फैले इसके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। बीते दिनों रिलीज हुए 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर' फिल्म के ट्रेलर के लिए दर्शकों के दिलों में इतनी उत्सुकता थी कि इसके रिलीज होते ही उन्होंने इसे रिपीट पर देखा है। फिल्म के इस पहले टीजर ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने टीजर ट्रेलर की रिलीज के साथ ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Black Panther 2: रिलीज होते ही 'ब्लैक पैंथर 2' के ट्रेलर ने बनाया रिकॉर्ड, 24 घंटें में मिले इतने व्यूज

8 of 11
केजीएफ 2, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और इसी दिन अक्षय कुमार की  फिल्म 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, आमिर खान की इस फिल्म का पहले 'केजीएफ चैप्टर 2' से सामना होने जा रहा था। 'लाल सिंह चड्ढा' 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं, अब आमिर खान ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म का 'केजीएफ 2' के साथ क्लैश होता तो उनकी फिल्म फ्लॉप हो जाती।

Laal Singh Chaddha Vs KGF 2: आमिर खान को लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का था डर, KGF 2 की सफलता पर कही ये बात

9 of 11
रॉकी और रानी - फोटो : social media
अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह मां बनने के इस सफर को अपने काम के बीच में नहीं आने देंगी। काम की तरफ अपने जज्बे के कारण इस दिनों वह लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को  पूरी मेहनत और डेडिकेशन के साथ पूरा करने में लगी हुई । बीते दिनों अपनी  हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग करके भारत लौटीं आलिया ने आते ही रणवीर सिंह के साथ अपनी आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर काम करना शुरू कर दिया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने अपनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग भी खत्म कर ली है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इसी फिल्म के सेट का है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: आलिया ने खत्म की करण की फिल्म की शूटिंग, 'चन्ना मेरेया' पर डांस कर जताई खुशी

10 of 11
टीएफसीसी, पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (टीएफसीसी) ने कल एक बैठक बिठाई। दरअसल, यह बैठक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चल रही टिकट कीमतों में बढ़ोतरी, ओटीटी रिलीज संबंधी अन्य परेशानियों के मद्देनजर रखी गई थी। कल बैठक में जिस मसले पर गहन चर्चा की गई, वह टीकट के दामों में बढ़ोतरी, ओटीटी विंडो और इनके संबंध में हुए कुछ कड़े कार्यान्वयन से संबंधित थी।

TFCC: 'पुष्पा' की सफलता के बाद टीएफसीसी ने दिया टिकट की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव, ओटीटी के संबंध में कही ये बात
विज्ञापन

11 of 11
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके ट्रेलर में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। वहीं तारा और दिशा के ग्लैमरस लुक फैंस को उनका दीवाना बना रहे हैं। इस फिल्म पर क्रिटिक और अभिनेता केआरके ने चोरी का आरोप लगाया था। ट्रेलर रिलीज होने के बाद केआरके ने 'एक विलेन रिटर्न्स' को कोरियन फिल्मों की कॉपी करार दिया था। जिसके बाद एकता कपूर ने केआरके को जमकर लताड़ लगाई।

Ek Villain Returns: एक विलेन रिटर्न्स को कोरियन फिल्म की कॉपी कहने पर भड़कीं एकता कपूर, KRK को जमकर लगाई लताड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें