द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर से ही इस बात की जानकारी मिल गई थी कि मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकारों ने बहुत शानदार एक्टिंग की है। अब बात करते हैं इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की। इस फिल्म को इंडिया में बहुत ही लिमिटेड 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। जिसके बाद भी पहले दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ 3 करोड़ रुपये की कमाई की है।