फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नेहा पर भड़कीं फाल्गुनी और कास्टिंग काउच पर इस हीरोइन का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 24 Sep 2022 08:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फाल्गुनी पाठक-नेहा कक्कड़, कावेरी प्रियम - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है, जिस पर दर्शकों की नजरें बनी रहती हैं। सिनेमा को पसंद करने वाले लोग इस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की हर छोटी बात जानना चाहते हैं लेकिन दिन भर खबरों पर ध्यान रखना भी आसान नहीं है। ऐसे में फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय के प्रेग्नेंट होने की रिपोर्ट भी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
फाल्गुनी पाठक, नेहा कक्कड़ - फोटो : Social Media
पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। हाल ही में, नेहा का एक गाना रिलीज हुआ, जो फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन है। इस गाने का नाम 'ओ सजना' है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया। हालांकि, नेहा कक्कड़ द्वारा 90 के दशक के इस खूबसूरत गाने के साथ छेड़छाड़ करना लोगों को पसंद नहीं आया। इतना ही नहीं, खुद फाल्गुनी ने भी नेहा कक्कड़ को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, अब फाल्गुनी पाठक ने इस गाने पर लोगों के रिएक्शन रीशेयर किए हैं।  

Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ को बैन करने की मांग! फाल्गुनी पाठक ने सिंगर को दिखाया आइना; यूं निकाली अपनी भड़ास
विज्ञापन

3 of 11
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही वजह है कि इसकी पूरी कास्ट फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वीडियो में ऐश्वर्या ढीले कपड़ों में नजर आ रही थीं जिसकी वजह से यूजर्स उनके गर्भवती होने के कयास लगाने लगे। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या लॉन्ग जैकेट और ब्लैक लेगिंग में नजर आई। इस दौरान उन्होंने हैंड बैग भी कैरी किया था।

Aishwarya Rai: प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? एयरपोर्ट लुक की वजह से फैंस लगा रहे कयास

4 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में बॉलीवुड की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन ज्यादातर का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रहा है। यह समय हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं गुजर रहा है। बीते कुछ समय में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होते ही धराशायी हो गई हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ब्रह्मास्त्र इस समय सिनेमाघरों में हैं, भले ही ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन इसको अब भी बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। अब इन सबके बीच, अब 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड को लेकर अपना बयान दिया है और बॉलीवुड को बचाने का फॉर्मूला बताया है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर कसा तंज, बोले- एयरपोर्ट लुक पर करें कम बर्बादी
विज्ञापन

5 of 11
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में शुमार हैं। वह फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि किसी भी किरदार में वह पूरी तरह ढल जाते हैं, फिर चाहे वह किसी महिला का किरदार क्यों न हो! बता दें कि इन दिनों आयुष्मान अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह आयुष्मान खुराना की ही वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल है। फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान पूजा बनकर लड़कों से बातें किया करते थे। अब ड्रीम गर्ल 2 में एक बार फिर आयुष्मान लड़की बनने को तैयार हैं। 

Dream Girl 2: सिर्फ फोन पर बातें ही नहीं, मुलाकातें भी करेगी पूजा! ड्रीम गर्ल 2 से सामने आया आयुष्मान का लुक
विज्ञापन

6 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
टीवी पर बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत करने वाली उर्फी जावेद भले ही सीरियल्स में नजर आ आती हैं लेकिन वह अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी आए दिन अपने आउटफिट्स में अजब-गजब एक्सपेरिमेंट करती दिखाई देती हैं और हर बार कोई ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। उर्फी जावेद अक्सर ऐसे आउटफिट्स में नजर आती हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा जाता है। आज एक बार फिर से उर्फी जावेद फिर ने बोल्ड और अजब-गजब स्टाइल में वीडियो साझा किया है।

Urfi Javed: उर्फी जावेद के नए लुक ने किया फैंस को हैरान, लोग बोले- राज कुंद्रा की बहन
विज्ञापन

7 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह बॉलीवुड की हर नई फिल्म का रिव्यू देते हैं, जिसे कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग केआरके को ही ट्रोल करने लगते हैं। इतना ही नहीं, वह फिल्मों के कलेक्शन को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी करते हैं। लेकिन अब केआरके ने फिल्मों के रिव्यू नहीं देने का मन बना लिया है। उन्होंने एक ट्वीट किया है, जिसमें केआरके ने बताया है कि 'विक्रम वेधा' आखिरी फिल्म होगी, जिसका वह रिव्यू देंगे।

KRK: जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने की इस काम से तौबा, बोले- अब बस विक्रम वेधा...

8 of 11
कावेरी प्रियम - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भले ही दूर से चकाचौंध भरी नजर आए, लेकिन कास्टिंग काउच इसका एक काला सच है। कई बार अभिनेत्रियों को इस बारे में बात करते देखा जा चुका है। हाल ही में टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने भी इस पर खुलकर बात की है। 'ये रिश्ते हैं प्यार के' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली कावेरी प्रियम ने कास्टिंग काउच पर मुखरता ने अपनी बात रखी है।

TV: कास्टिंग काउच पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, उसने मुझे ऑफर दिया और फिर...

9 of 11
कमल हासन, एस शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता कमल हासन को उनकी दमदार अदाकारी के लिए पहचाना जाता है। हाल ही में वह फिल्म विक्रम में नजर आए थे। अब कमल हासन अपनी एक और नई फिल्म से धमाका करने जा रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की अनाउंसमेंट काफी पहले ही की जा चुकी है लेकिन सेट पर हादसा होने के बाद फिल्म का काम रोक दिया गया था और इसके बाद कोरोना काल की वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई थी फिलहाल अब दोबारा से 'इंडियन 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Indian 2: कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' की शूटिंग दोबारा शुरू, सेट पर हादसे के बाद रोकना पड़ा था काम

10 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को अभिनय ही नहीं बल्कि प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट करने भी काफी पसंद है। अभिनेता ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार ने बीते दिनों अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित उनकी एक प्रॉपर्टी को बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने यह अपार्टमेंट अरमान और अमान मलिक के पिता डब्बू मलिक को बेची है। आइए जानते हैं अक्षय कुमार की प्रॉपर्टीज के बारे में...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने करोड़ों में बेचा अंधेरी स्थित अपना फ्लैट, अब इन प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता
विज्ञापन

11 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजलि का 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद वह कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में भी नजर आई थीं। लेकिन इन सबके बीच अंजलि का एक एमएमएस भी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इन सबके बीच, अब अंजलि अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। हाल ही में, उनका गाना 'दिलजले' रिलीज हुआ है, जिसका बीटीएस वीडियो अंजलि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, भरी महफिल में एक्ट्रेस को डांस करते देख लोगों ने लुटाए पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें