तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने श्रीवल्ली से दुनिया भर में मशहूर हुए संगीतकार देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी का बहुप्रतीक्षित पहला सिंगल म्यूजिक वीडियो 'ओ परी' मुंबई में मंगलवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने रिलीज किया। हिंदी समेत पांच भारतीय भाषाओं जारी किए गए इस फुट टैपिंग गाने की लांचिंग के दौरान स्टेज पर रणवीर सिंह और डीएसपी की केमेस्ट्री देखने लायक थी। एक तरफ गाने के हुक स्टेप पर डीएसपी ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं रणवीर सिंह की गाने और नाच ने सभी में जोश भर दिया।