फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ब्रह्मास्त्र 2 पर बोले अयान और इस दिन आएगी आयुष्मान की 'डॉक्टर जी', पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 15 Sep 2022 07:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
ब्रह्मास्त्र, डॉक्टर जी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं और फिल्मी रैप में हम आपको दिन भर की मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें एक ही जगह पर बताते हैं। 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच अयान मुखर्जी ने फिल्म के दूसरे पार्ट पर बयान दिया है। इसके अलावा और सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए 10 खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना जल्द ही बड़े पर्दे पर रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'डॉक्टर जी' है। दोनों ने इस साल अप्रैल से ही फिल्म की तैयारी शुरू कर दी थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म को कैंपस कॉमेडी बताया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार का नाम डॉ. उदय गुप्ता है। 'डॉक्टर जी' में शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी अहम भूमिका में हैं।

Ayushmann Khurrana: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी'

विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंच गई हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ पिंकी ईरानी, जिन्होंने जैकलीन और सुकेश की मुलाकात करवाई थी, भी ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंच गई हैं। आज यानी बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मामले में दोनों को घेरने के लिए सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की है। 

Money Laundering Case: EOW के दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, दिल्ली पुलिस मांगेगी इन सवालों के जवाब

4 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
इस समय चारों तरफ अयान मुखर्जी की मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की धूम है। बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के रिएक्शन्स तक सभी तरफ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की तारीफ हो रही है। शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में बड़े-बड़े सितारों के साथ एक ऐसी अभिनेत्री भी थीं, जो अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं टीवी से निकलकर बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली मौनी रॉय की। आए दिन अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मौनी रॉय इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में आज मौनी ने सोशल मीडिया पर 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।    

Brahmastra: मौनी रॉय ने दिखाईं ब्रह्मास्त्र की BTS फोटोज, कड़ाके की ठंड में पहाड़ों पर शूट करती दिखीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

5 of 11
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी दिवस के मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने एक नया एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह अब अपनी फिल्मों में गाली-गलौज या अभद्र भाषा नहीं बोलेंगे। कई फिल्मों और वेब सीरीज में नेगेटिव रोल्स निभा चुके पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह बात कही है। बता दें कि वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में कालीन भैया के रूप में अपनी खास पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने एक कलाकार के रूप में पर्दे पर अपनी भाषा को लेकर बातचीत की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपनी फिल्मों में गालियां देने से खुद को दूर रखेंगे?

Pankaj Tripathi: हिंदी दिवस पर कालीन भैया ने लिया प्रण, पर्दे पर अब नहीं करेंगे कोई गाली-गलौज
विज्ञापन

6 of 11
Brahmastra - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र ने पांच दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा का क्रेज देखने के बाद फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल ब्रह्मास्त्र पार्ट टू: शिवा पर काम करना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार के दौरान अयान मुखर्जी ने इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे पार्ट की संभावित कास्ट पर भी बयान दिया है।

Brahmastra: ऋतिक रोशन या रणवीर सिंह, दूसरे पार्ट में कौन निभाएगा देव का किरदार? अयान मुखर्जी ने खोला राज! 
विज्ञापन

7 of 11
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू का अक्सर अपने बेबार अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार चर्चा का विषय बनने का कारण भी यही है। दरअसल, हाल ही में तापसी पन्नू ने ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 में शिरकत की थी। रेड कार्पेट पर मीडिया से बातचीत के दौरान, जब एक पपराजी ने उनकी फिल्म 'दोबारा' पर टिप्पणी की और उन्हें बताया कि आलोचकों ने इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज नहीं दिए थे, तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने न केवल पपराजी पर चिल्लाया, बल्कि उसे ढंग से होमवर्क करके आने के लिए भी कहा। तापसी पन्नू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Taapsee Pannu: दोबारा की बुराई सुन आग-बबूला हुईं तापसी, कहा- फिर बोलेंगे कि एक्टर्स में तमीज नहीं होती

8 of 11
आनंद-मिलिंद और शैलेंद्र सिंह को मिलेगा लता मंगेशकर पुरस्कार - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में हमने कई संगीत सम्राटों को अपनी आवाज से लेकर अपने म्यूजिक का जादू चलाते हुए देखा है। बॉलीवुड के  कईं गायक और संगीतकार जोड़ियां देश में ही नहीं विदेश में भी बहुत मशहूर हैं। इन्हीं में से एक हैं प्रख्यात पार्श्व गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद। शैलेंद्र सिंह और आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर उनके जन्म स्थान इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Honour: शैलेंद्र सिंह और संगीतकार आनंद-मिलिंद होंगे सम्मानित,लता मंगेशकर की जयंती पर मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

9 of 11
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने पांच दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ने न केवल हिंदी भाषी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि तलुगू राज्यों में भी 12.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। उत्तर भारत में फिल्म का क्रेज आलिया-रणबीर की जोड़ी और फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण की मौजूदगी की वजह से देखने को मिल रहा है। हालांकि, दक्षिण भारत में यह क्रेज बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की वजह से है। 

Brahmastra: ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए राजामौली ने ली फीस? सूत्रों ने कहा- करण जौहर के साथ रिश्ते...

10 of 11
राखी सावंत - फोटो : insta
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को सुर्खियों में कैसे रहना वह बखूबी जानती हैं। फिलहाल इस समय वह अपने गाने 'तू मेरे दिल में रहने लायक नहीं' को प्रमोट कर रही हैं। इसके अलावा आदिल संग अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। खास बात ये हैं कि राखी सावंत इस गाने में अपने बॉयफ्रेंड आदिल संग नजर आ रही हैं। अब राखी ने प्रमोशन के दौरान राखी को कहते सुना जा सकता है कि वह आलिया भट्ट की तरह शादी करना चाहती हैं।

Rakhi Sawant: आलिया की तरह चट मंगनी पट ब्याह करना चाहती हैं राखी सावंत, मां बनने को लेकर कह दी ये बात
विज्ञापन

11 of 11
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। करीना अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना बखूबी जानती हैं। यही वजह है कि वह व्यस्त शेड्यूल में से भी घूमने-फिरने के लिए वक्त निकाल लेती हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती है। बता दें कि बेबो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आती हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

Kareena Kapoor: शाइनी पिंक नाइट सूट में बेबो ने साझा की तस्वीर, बोलीं- अगला हॉलीडे...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें