फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fimly Wrap: शादी के सवाल पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा और फिर साथ दिखेंगे कंगना-माधवन? पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 06 Jun 2023 07:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला, कंगना-माधवन - फोटो : social media
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को फैंस भगवान का दर्जा देते हैं। सिर्फ उनकी एक झलक के लिए न जाने कहां-कहां से लोग मीलों की दूरी तय कर मायानगरी पहुंचते हैं। बिग बी भी अपने प्रशंसकों को पूरा सम्मान देते हैं। यही वजह है कि वह हर इतवार को अपने घर जलसा के बाहर प्रशंसकों का अभिवादन करना नहीं भूलते। यह परंपरा काफी लंबे वक्त से चली आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि बिग बी नंगे पैर फैंस से मुलाकात करते हैं। आखिर क्यों? खुद बिग बी ने इसकी वजह स्पष्ट की है।
Amitabh Bachchan: हर इतवार नंगे पैर फैंस का अभिवादन क्यों करते हैं बिग बी? खुद बताई वजह
विज्ञापन

अभिनेता प्रतीक बब्बर की निजी जिंदगी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। चाहे फिर वह अभिनेता की लव लाइफ हो या फिर उनके पिता के साथ उनके संबंध। इसके अलावा एक और चीज है, जिसके बारे में प्रतीक अक्सर बात किया करते हैं। वह उनकी मां और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल हैं। एक बार फिर प्रतीक और समिता चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलने की घोषणा की है. जो उनकी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के सम्मान में होगा।
Prateik Babbar: अब मां स्मिता पाटिल के नाम से जाने जाएंगे प्रतीक बब्बर, अभिनेता ने किया यह बड़ा बदलाव

4 of 11
शेखर कपूर फिल्म मासूम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में अगर आप शानदार निर्देशकों की बात करते हैं तो एक नाम डायरेक्टर शेखर कपूर का भी आता है। शेखर फिल्मों में अपने एक्सपेरिमेंट करने की क्षमता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करना अच्छी तरह जानते हैं। शेखर कपूर जिनकी फिल्म 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट' की सफलता के बाद जल्द ही भारतीय सिनेमा में दोबारा निर्देशन की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।
Shekhar Kapur: क्लासिक हिट 'मासूम' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं शेखर कपूर, स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू
विज्ञापन

5 of 11
वरुण धवन और सिकंदर खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्टर अपनी इस सीरीज के बारे में समय-समय पर अपडेट शेयर करते रहते हैं। इस बीच खबर है कि वरुण धवन और सिकंदर खेर ने तीन सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण शुरू किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुभवी स्टंट कोऑर्डिनेटर्स से हांगकांग और लॉस एंजिल्स शहर में आ चुके हैं। दोनों अभिनेताओं को रोमांचकारी एक्शन करने के लिए तैयार किया जा रहा है। 
Citadel: इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की तैयारी में जुटे वरुण-सिकंदर, 'सिटाडेल' सीरीज को लेकर सामने आया नया अपडेट

विज्ञापन

6 of 11
अर्जुन रामपाल - फोटो : सोशल मीडिया

रॉक ऑन', 'ओम शांति ओम', 'डॉन' जैसी फिल्मों में अभिनय कर अर्जुन रामपाल ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अब वह तेलुगू फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के साथ निर्देशक अनिल रविपुडी की अगली फिल्म में खास भूमिका निभाएंगे, जो जनता के प्रतिनिधि का किरदार होगा। अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं।
Arjun Rampal: तुम शादी कब करोगी? यूजर के कमेंट पर फूटा गैब्रिएला का गुस्सा, दिया यह करारा जवाब

विज्ञापन

7 of 11
विक्की और रियार - फोटो : सोशल मीडिया

गायक तरुण सिंह सुरजीत सिंह रियार उर्फ रियार साब कुछ महीने पहले तक केवल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थे, लेकिन उनके गाने ओब्सेस्ड ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। गाने के बोल हैं 'गड्डियां उच्चियां रखियां ', जिसने न केवल सोशल मीडिया पर अनगिनत रील्स के साथ बल्कि संगीत चार्ट पर भी अपनी नंबर वन जगह बनाने के साथ देश को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
Vicky Kaushal: 'विक्की पाजी के सपोर्ट से मिली मदद', गड्डियां उच्चियां राखियां के सिंगर रियार साब ने जताया आभार

8 of 11
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री पूजा बेदी अपनी फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में चलती हैं। अभिनेत्री ने फरहान फर्नीचर वाले से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी कामयाब नहीं हुई और दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब हाल ही में, पूजा ने काफी वर्षों के बाद बताया कि तलाक के बाद उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
Pooja Bedi: 'जब मैं गई तो उनके पास कुछ नहीं था', गुजारा भत्ता की मांग किए बगैर तलाक लेने पर पूजा का बड़ा बयान

9 of 11
भावना - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ इंडस्ट्री और या बॉलीवुड सिनेमा लोग यहां अपनी पहचान बनाने आते हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा कभी-कभी यह सिनेमा अच्छी चीजों के साथ इंडस्ट्री की कई बुरे सच को भी उजागर करता है। अब हाल ही में, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री भावना ने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर के कुछ किस्से साझा किए हैं। तो चलिए जानते हैं।
Bhavana: 'फिल्म इंडस्ट्री के भीतर मेरे दुश्मन हैं', अभिनेत्री भावना ने उजागर किया मलयालम सिनेमा का सच

10 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने बेहद ही कम समय में नेम और फेम दोनों कमा लिया है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी भी कर ली है और वह एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं। आलिया के लिए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने करियर में पूरी तरीके से सेटल  हो चुकी हैं। कुछ समय पहले आलिया को एक फैशन ब्रांड का ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। हाल ही में जब आलिया इस फैशन ब्रांड के एक इवेंट में पहुंचीं तो उन्होंने वहां पर एक स्पीच दी जिसके बाद अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Alia Bhatt: लैंगिक समानता पर स्पीच देकर बुरी फंसी आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- क्या मस्त रट्टा मारा है
विज्ञापन

11 of 11
आर माधवन और कंगना रणौत - फोटो : फाइल
बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी जोड़ियां हैं जो जब भी पर्दे पर आती हैं तब धमाल ही मचता है। इनमें से ही एक जोड़ी आर माधवन और कंगना रणौत की भी है। दोनों ने एक साथ दो फिल्मों में काम किया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। तनु वेड्स मनु और इसके सीक्वल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। यह ऑन स्क्रीन जोड़ी आखिरी बार आठ साल पहले बड़े पर्दे पर नजर आई थी, तभी से दर्शकों इन्हें दोबारा एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। 
Kangana-Madhavan: बड़े पर्दे पर आठ साल बाद फिर से धमाल मचाएगी कंगना-माधवन की जोड़ी? खबर की सच्चाई जानें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें