फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: धमाल मचाएगी अक्षय-टाइगर की जोड़ी और पवन पर लगाए आरोपों से मुकरीं यामिनी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Thu, 05 Jan 2023 07:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ-यामिनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होता है तो किसी फिल्म की शूटिंग का एलान। सितारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी भी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर की जानकारी रखना चाहते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, वह दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। वहीं, इस फिल्म के निर्माताओं ने हाई एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयारियां भी कर ली हैं। फिल्म के एक्शन सींस को लेकर भी निर्माताओं की तैयारियां जोरो पर हैं। वहीं, अगले सप्ताह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू होने जा रहा है।
Bade Miya Chote Miya: पहली बार अक्षय-टाइगर की जोड़ी मचाएगी धमाल, हाई एक्शन सीन्स के लिए जबरदस्त तैयारियां शुरू
विज्ञापन

3 of 11
पवन सिंह, यामिनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हाल ही में अभिनेत्री यामिनी सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि फिल्म के सेट पर पवन सिंह ने उन्हें गंदा काम करने और उनके साथ समझौता करने के लिए कहा था। अब पवन सिंह पर लगाए इन आरोपों को अभिनेत्री ने खारिज कर दिया है और अपने इन आरोपों को लेकर सफाई दी है। यामिनी सिंह ने मीडिया में चल रही खबरों को बकवास बताया और पवन सिंह का नाम लिए बिना ही कहा कि उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज करने के लिए नहीं कहा था।
पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...

4 of 11
अरुण गोविल-जगद्गुरु रामभद्राचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अरुण गोविल ने टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका अदा की थी। इस किरदार को उन्होंने इतने शानदार तरीके से अदा किया कि लोग उनमें ही प्रभु श्रीराम की छवि देखने लगे। आज भी अरुण गोविल कहीं जाते हैं तो अक्सर फैंस उनके पैर छूने को दौड़ पड़ते हैं। अरुण गोविल से मुलाकात कर कुछ लोग यूं समझते हैं मानों उन्हें भगवान के दर्शन प्राप्त हो गए! समय-समय पर इसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर अरुण गोविल की एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक्टर स्वामी जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। अरुण गोविल को देख रामभद्राचार्य जी की रुलाई छूट गई है। यह वीडियो भावुक कर देने वाला है।
Arun Govil: रामभद्राचार्य जी से मिलने पहुंचे अरुण गोविल, टीवी के राम को देख फूट-फूटकर रोए जगद्गुरु

विज्ञापन

5 of 11
काम्या पंजाबी - फोटो : Instagram

टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी हाल ही में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यात्रा में शामिल होने पर काम्या पंजाबी के साथ तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कई लोगों के साथ यात्रा की तस्वीर साझा की है।
Rahul Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी, राहुल गांधी ने फोटो साझा कर लिखी यह बात

विज्ञापन

6 of 11
फिल्म कुत्ते का दूसरा गाना रिलीज - फोटो : youtube
आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित और अर्जुन कपूर व तब्बू समेत कई कई सितारों से सजी फिल्म 'कुत्ते' से मेकर्स लगातार फैंस के साथ छोटी-छोटी जानकारियां साझा कर रहे हैं। ताकि इसकी रिलीज तक फैंस के बीच बज बना रहे। हाल ही में फिल्म 'कुत्ते' का पहला गाना 'आवारा डॉग्स' रिलीज किया गया था और अब इसका दूसरा गाना भी आउट हो चुका है।
Kuttey: 'कुत्ते' में धमाल मचाएगा शाहिद की 'कमीने' का सॉन्ग, अर्जुन कपूर की एक्शन थ्रिलर का दूसरा गाना रिलीज
विज्ञापन

7 of 11
साउथ फिल्म अखंडा - फोटो : social media
साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ साल से खूब बोलबाला दिख रहा है। इसी के चलते कई तेलुगु से लेकर मलयालम व कन्नड़ आदि भाषाओं की फिल्मों को मेकर्स भी एक के बाद एक हिंदी में भी रिलीज कर रहे हैं। अब नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा' को भी हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं इसका धमाकेदार हिंदी ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण का दमदार अंदाज दिखा है।  
Akhanda Trailer: साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में गदर मचाने को तैयार, हिंदी में रिलीज हुआ 'अखंडा' का ट्रेलर

8 of 11
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

बिग बॉस का 16वां सीजन लड़ाइयों की वजह से खूब चर्चा में बना हुआ है। इस शो के हर सीजन में वैसे तो हमेशा ही कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते रहते हैं लेकिन इस बार एक नहीं बल्कि कई बार देखने को मिला है कि लड़ाई के बीच प्रतिभागी आए दिन अपना आपा खोते दिखाई देते हैं। इसमें गाली-गलौच से लेकर तोड़फोड़ यहां तक की हाथापाई नौबत भी आ जाती है। अब प्रियंका चाहर चौधरी से बहस के बीच शालीन एक बार फिर से अपना आपा खोते नजर आए। मेकर्स की ओर से जारी किए गए वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी से लड़ाई में शालीन ने फेंका सामान, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया नेटिजन्स का दिल

9 of 11
हनी सिंह और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर जहां बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी तो अब वहीं मशहूर रैपर हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी बात शेयर की है। हनी बताते हैं कि वह खुद एक समय काफी मुश्किल दौर से गुजरे थे। लेकिन वह खुद को इस बात के लिए खुशनसीब मानते हैं कि वह उस वक्त अपने परिवार के साथ रहे थे। तो वहीं हनी सिंह का अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अलग ही नजरिया है। उन्होंने हाल ही में चर्चित सेलेब्स की सुसाइड मामलों के बारे में खुल कर बात की।
Honey Singh: ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

10 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इन दिनों ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में है। यह फिल्म पश्चिमी देशों में बेहद पसंद की जा रही है। बियॉन्ड फेस्ट के 'एन्कोआरआरई' के हिस्से के रूप में फिल्म को 9 जनवरी को टीसीएल चीनी आईमैक्स थिएटर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस शो के दौरान कुल 932 लोग बैठ सकेंगे, जिसके टिकट महज 98 सेकंड में बिक गए। बियॉन्ड फेस्ट ने इसे एक भारतीय फिल्म के लिए 'ऐतिहासिक' पल के रूप में दर्शाया, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की। 
Beyond Fest: RRR ने बियॉन्ड फेस्ट में रचा इतिहास, स्क्रीनिंग के लिए महज 98 सेकंड में बिके सारे टिकट

विज्ञापन

11 of 11
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

छोटे पर्दे के सभी शो दर्शकों की पसंद न पसंद को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। लेकिन समय के साथ ही दर्शकों की पसंद भी अक्सर बदलाव देखने को मिलता है। कुछ शो जहां आते ही लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें दर्शकों की नजरों में चढ़ने में समय लगता है। शो लोगों को कितना पसंद आ रहा है इस बात का खुलासा हर हफ्ते आने वाली टीआरपी लिस्ट से लगता है। ऐसे में अब 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। स्टार प्लस के एक शो ने लिस्ट में लंबी झलांग लगाई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन सा पीछे चला गया है...  
TRP Week 52: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दिखाया दम, पहले नंबर पर कुंडली मार कर बैठा है 'अनुपमा'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें