फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मेट्रो में सफर करते दिखे अक्षय-इमरान और दोस्त बनीं राखी-शर्लिन, पढ़ें मनोरजंन जगत की खबरें

Thu, 16 Feb 2023 07:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
इमरान हाशमी, अक्षय कुमार, राखी सावंत, शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर पल कुछ न कुछ नया होते रहता है। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही हैं। फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं। पठान इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां ये फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 1000 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के एक्शन अवतार ने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। लेकिन अब उनका जिक्र एक ऐसे मामले को लेकर है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
Deepika Padukone: इकॉनमी क्लास में सफर करती दिखीं दीपिका पादुकोण, सादगी देख फैंस हुए हैरान
विज्ञापन

3 of 11
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन की मोस्ट रोमांटिक फिल्म शहजादा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस हफ्ते यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। भूल भुलैया के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं इस हफ्ते की शुरुआत से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब डिजिटल राइट्स और म्यूजिक राइट्स बेचकर लगभग 70% ये ज्यादा वसूली कर चुकी है।
Shehzada OTT Rights: इस ओटीटी ने खरीदे 'शहजादा' के राइट्स, रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़

4 of 11
स्वरा भास्कर की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी कर ली है। पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद संग उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस को बताने की कोशिश की है कि कैसे उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।
Swara Bhaskar: स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सपा नेता फहाद अहमद पर आया अभिनेत्री का दिल
विज्ञापन

5 of 11
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी गानों के अलावा अक्सर अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों बीबीसी के दफ्तरों में हुए आयकर विभाग के सर्वे की पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ अचानक हुए सर्वे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई का समर्थन करने वालों में अदनान सामी का नाम भी शामिल है। 
Adnan Sami: सरकार का समर्थन करना अदनान सामी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन

6 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म दुनियाभर में 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ रही है। वहीं देशभर में इस फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। यशराज बैनर के तले बनी यह फिल्म ब्लॉबस्टर साबित हो चुकी है। कमाई के मामले में यह फिल्म बहुत जल्द बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वहीं पठान की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने मास्टरस्ट्रोक खेला है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है।
Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'
विज्ञापन

7 of 11
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'कांतारा' अपने गाने 'वराह रूपम' की वजह से चर्चा में है। दरअसल, इस गाने को लेकर फिल्म के मेकर्स पर साहित्यिक चोरी का आरोप है। दूसरी तरफ, इस मामले में मलयालमय एक्टर और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन का भी नाम है। हालांकि, फिलहाल उन्हें केरल हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। कथित कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है। बता दें कि पृथ्वीराज केरल में इस फिल्म के वितरक हैं।
Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक

8 of 11
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी ने की मेट्रो की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म 'सेल्फी' में नजर आएंगे। इन दिनों दोनों सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों सितारों ने आज मुंबई मेट्रो का सफर किया। अचानक खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी को अपने बीच पाकर यात्री हैरान रह गए। इस दौरान दोनों सितारों ने मेट्रो में डांस भी किया। मेट्रो की सवारी करते हुए दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Akshay-Emraan: 'सेल्फी' के प्रचार के लिए अक्षय कुमार-इमरान ने की मेट्रो की सवारी, यात्रियों के साथ लगाए ठुमके

9 of 11
महाकाल मंदिर में कामना पाठक - फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन में रज्जो का किरदार निभाने वाली कलाकार कामना पाठक गुरुवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कोटितीर्थ स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन भी किए।  
Mahakaleshwar: हप्पू की उलटन-पलटन फेम एक्ट्रेस कामना पाठक पहुंची महाकाल मंदिर, बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

10 of 11
शर्लिन चोपड़ा-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आदिल फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा के बीच आई खटास धीरे-धीरे दूर हो गई है। हाल ही में राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा से माफी तक मांग ली है। दोनों की गले मिलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Rakhi-Sherlyn: आदिल के जेल जाते ही फिर सहेली बनीं राखी और शर्लिन, गले मिलती आईं नजर
विज्ञापन

11 of 11
रैक्वेल वेल्च - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 1960 के दशक में अपने हुस्न का जलवा बिखेर कर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन हो गया है। रैक्वेल वेल्च ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मशहूर अदाकारा और इंटरनेशनल सेक्स सिंबल के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली रैक्वेल काफी समय से बीमार थीं और बीमारी के चलते ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
Raquel Welch Death: गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें