फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पाक का काला चिट्ठा खोलेंगे अदनान और महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 14 Nov 2022 07:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अदनान सामी, महेश बाबू के साथ पिता - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फिल्म और फिल्मी सितारों से जुड़ी कई मजेदार बातें मीडिया में आती रहती हैं, जिसे फैंस बड़े चांव के साथ पढ़ते हैं। फिल्मी रैप में हम आपको मनोरंजन जगत का हाल एक साथ ही बता देते हैं। आज सिनेमा की दुनिया में क्या कुछ हुआ। आइए आपको मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी बेहतर गायकी के लिए जाने जाते हैं। संगीत की दुनिया से इतर अदनान अक्सर तमाम मुद्दों पर भी मुखरता से बोलते नजर आते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अदनान सामी ट्विटर पर अक्सर भारतीय और पाकिस्तानी यूजर्स के बीच होने वाली बहस में फंस जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में देखने को मिला। दरअसल, हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की जीत के बाद अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर इंग्लैंड को बधाई दी और ट्वीट कर लिखा, 'बेहतर टीम जीत गई'। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के फैंस ने सिंगर पर निशाना साधना शुरू कर दिया। 

Adnan Sami: जल्द पाकिस्तान का काला-चिट्ठा खोलने वाले हैं अदनान सामी? बोले- सही वक्त का है इंतजार
विज्ञापन

3 of 11
फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'दंगल' में प्रमुख किरदार निभा चुकीं फातिमा सना शेख ने खुद के बारे में सार्वजनिक तौर पर एक बड़ा खुलासा किया है। फातिमा ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'मिर्गी' के अटैक पड़ते रहते हैं। दरअसल, नवंबर महीने को मिर्गी जागरूकता अभियान माह के रूप में मनाया जाता है। इसी को हाइलाइट करते हुए फातिमा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया और लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया।

Dangal Girl : आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, सेट पर हो जाती थीं बेहोश

 

4 of 11
महेश बाबू और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता और महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति की हालत बिगड़ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने बीच रात में सांस फूलने की शिकायत की थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि इसी साल महेश बाबू ने पहले अपने भाई और फिर मां को खोया था। ऐसे में अभिनेता के पिता की तबीयत खराब होने की खबर से हर कोई परेशान हो गया है। 

Mahesh Babu: महेश बाबू के पिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, मां ने इसी साल दुनिया को कहा था अलविदा

विज्ञापन

5 of 11
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन सिनेमा में अरबाज खान ने बतौर डायरेक्टर बहुत नाम कमाया है। डायरेक्टर के साथ-साथ अरबाज खान होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं। लेकिन, एक दौर ऐसा भी था जब अरबाज खान ने बतौर अभिनेता पहचान बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, वह सफल नहीं हो पाए थे। एक्टर के तौर पर जितना नाम उनके भाई सलमान खान और एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने कमाया, उसके मुकाबले वह नहीं कमा पाए। यही कारण था कि उस दौर में अरबाज खान को 'सलमान खान का भाई' और 'मलाइका अरोड़ा का पति' कहकर बुलाया जाता था, जिससे एक्टर परेशान रहते थे। सालों बाद उन्होंने अपना दर्द बयां किया है।

Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द

 

विज्ञापन

6 of 11
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : insta
बिग बॉस  एक ऐसा रियलिटी शो हैं, जिसमें कई विचार धारा के लोग लंबे समय तक एक ही छत के नीचे रहते हैं और इसी के चलते खूब हंगामा भी देखने को मिलता है। हर बार भी बिग बॉस के घर में हर रोज जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है, जिससे ठीक-ठाक इंसान को भी तनाव हो जाए।  इस समय शो की कंटेस्टेंट निमृत अहलूवालिया काफी परेशान हैं और हालिया प्रसारित हुए एपिसोड में वह रोती नजर आईं।

Bigg Boss 16: डिप्रेशन में हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया, कन्फेशन रूम में रोने लगीं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन

7 of 11
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है। मौजूदा समय में बूढों को ही नहीं बल्कि जवान लोगों को भी यह बीमारी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रही है। इस रोग से केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी पीड़ित हैं। इन्हीं में से एक प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनस भी हैं। निक लंबे समय से इस बीमारी के जूझ रहे हैं। इस बात का खुलासा वह पहले ही कर चुके हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि 13 साल की उम्र में ही उन्हें मधुमेह रोग हो गया था। 

Nick Jonas: 13 साल की उम्र से इस बीमारी से जूझ रहे हैं निक जोनस, सिंगर ने वीडियो शेयर कर बताए शुरुआती लक्षण

8 of 11
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म 'आरआरआर' रिलीज के आठ महीने बाद भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अब भी दुनियाभर में अपना लोहा मनवा रही है। इसी बीच फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता राम चरण ने आरआरआर के ओपनिंग सीन पर बड़ा खुलासा किया है। इतना ही नहीं अभिनेता ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पर तंज भी कसा है। जी हां,  लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय कुमार के साथ मंच साझा करने के दौरान राम चरण ने अभिनेता पर मजाक-मजाक में बड़ा कमेंट कर दिया है।

Ram Charan: राम चरण ने कसा तंज, कहा- जितने दिन में अक्षय फिल्म बनाते हैं उतने समय में RRR का एक सीन शूट हुआ
 

9 of 11
कार्थी - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपनी ट्विटर अकाउंट से दी है। अभिनेता ने सोमवार को कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है और उनकी टीम इसे बहाल करने के लिए सोशल मीडिया के दिग्गजों के साथ काम कर रही है।

Karthi: साउथ के दिग्गज अभिनेता कार्थी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, एक्टर ने ट्वीट कर दी जानकारी
 

10 of 11
सलाम वेंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हिंदी सिनेमा में अपनी दूसरी पारी शुरू कर चुकी हैं और अब काजोल ऐसे विषय की फिल्मों को चुन रही हैं, जो सीधा दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। काजोल जल्द ही 'सलाम वेंकी' में दिखाई देंगी, जिसमें बीमार बेटे और मां की कहानी दिखाई जाएगी। बाल दिवस के मौक पर काजोल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो काफी इमोशनल है और दर्शकों से सीधा कनेक्ट हो रहा है। इस ट्रेलर में काजोल की दमदार एक्टिंग के साथ शानदार डायलॉग्स भी हैं।

Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल
 

 

विज्ञापन

11 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्म उद्योग के जाने माने स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ समय से चल रहे विवादों के चलते अभिनेता और कॉमेडियन अपनी कॉमेडी के कारण चर्चाओं में बने हुए हैं। इसकी वजह से ही काफी समय से उनके शोज भी कैंसिल किए जा रहे हैं। बीते सोमवार को भी कॉमेडियन ने अपना एक शो स्थगित होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इसी क्रम में आज भी अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने शो को लेकर एक जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने फिर से अपने शो के रद्द होने की बात की है। लेकिन इसके पीछे विरोध नहीं बल्कि एक ऐसी वजह है, जिसे सुन उनके फैंस के चेहरों पर हंसी आ जाएगी।

Vir Das: वीर दास ने फिर रद्द किए अपने शोज, जल्द होगा एक बड़ा एलान, विरोध नहीं यह है खास वजह
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें