विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
विद्या बालन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिल्म से जुड़े बीटीएस लम्हों की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। इसकी शुरुआत प्रदीप और विद्या से हो रही है, जो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के लिए साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद विद्या, राइमा सेन, सैफ अली खान और अन्य की तस्वीर सामने आ रही है, जिसके बैकग्राउंड में 'पीयू बोले' गाना सुनने को मिल रहा है।