फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मुंतशिर को हाई कोर्ट का नोटिस, द केरल स्टोरी को क्यों नहीं मिल रहे OTT खरीदार? पढ़ें फिल्मी खबरें

Tue, 27 Jun 2023 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोज मुंतशिर, द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत से हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने कई भारतीय भाषाओं में दो सौ से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं, सुपरस्टार का टेलीविजन करियर भी बेहद सफल रहा है। अमिताभ ने क्विजिंग आधारित गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के तीसरे सीजन को छोड़कर सभी सीजन होस्ट किए हैं। तीसरे सीजन को वर्ष 2007 में शाहरुख खान के जरिए होस्ट किया गया था। वहीं, अब अमिताभ के इस शो को होस्ट करने के पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है। 
Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' से जुड़ने के लिए अमिताभ बच्चन ने रखी थी बड़ी शर्त, क्या आपको है मालूम?
विज्ञापन

3 of 11
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'देवरा' इन दिनों काफी चर्चा में है। 'आरआरआर' के बाद से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज और शाइन टॉम चाको सहित कई स्टार नजर आने वाले हैं। हाल ही में यह सुनने में आया था कि 'देवरा' में सई पल्लवी भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर दिया है। 
Sai Pallavi: जूनियर एनटीआर की फिल्म में नहीं दिखेंगी साई पल्लवी? 'देवरा' की टीम ने किया यह ट्वीट

4 of 11
निखिल सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू के जाने माने अभिनेता निखिल सिद्धार्थ को आखिरी बार फिल्म 'कार्तिकेय 2' में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद से ही निखिल सिद्धार्थ की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई। वहीं, अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म  ‘द इंडिया हाउस’  को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। अब अभिनेता ने अपनी फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Nikhil Siddhartha: 'यह फिल्म वीर सावरकर की बायोपिक नहीं है', द इंडिया हाउस की कहानी पर बोले निखिल सिद्धार्थ
विज्ञापन

5 of 11
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी अदा शर्मा स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अपनी ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर सुर्खियों में है। बीते दिनों सेन ने इसकी ओटीटी रिलीज की खबरों को अफवाह बताया था। साथ ही साफ किया था कि उन्हें अब तक किसी भी प्लेटफॉर्म से उचित ऑफर नहीं मिला है। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने तो इंडस्ट्री के एक वर्ग पर खुद के खिलाफ साजिश तक रचने का आरोप लगाया था। वहीं, अब इसे लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
The Kerala Story: सुदीप्तो सेन का झूठ आया सामने? जानें 'द केरल स्टोरी' को क्यों नहीं मिल रहा ओटीटी खरीदार
विज्ञापन

6 of 11
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब पिछले काफी समय से अभिनेत्री राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गई हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा को अपने फिल्मी करियर के दौरान चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और समाज की परवाह न करते हुए दोनों से शादी भी कर ली थी। अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से कभी क्यों नहीं मिली हैं।
Hema Malini: 'मैंने उनसे कभी बात नहीं की लेकिन...,' हेमा ने बताया धर्मेंद्र की पहली पत्नी से न मिलने का कारण
विज्ञापन

7 of 11
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को लेकर बीते दिन खबर आई कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विलायथ बुद्ध’ के सेट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। शूटिंग के दौरान एक्टर के पैर पर चोट आई, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। इतना ही नहीं एक्टर की की होल सर्जरी भी हुई है। वहीं, अब सुकुमारन ने खुद पोस्ट कर खुद के दुर्घटनाग्रस्त होने और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक्सीडेंट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट, फैंस का भी जताया आभार
 

8 of 11
अपूर्व असरानी - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्व असरानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने लेखक हैं। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर को अलविदा कह दिया था। अब इस बारे में उन्होंने खुलकर बात की है। कई साल पहले वह फेसबुक भी छोड़ चुके हैं। 
Apurva Asrani: इस वजह से अपूर्व असरानी ने ट्विटर को कहा अलविदा, लेखक ने किया बड़ा खुलासा

9 of 11
जीशान अय्यूब - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड कलाकार मोहम्मद जीशान अय्यूब इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में, जीशान को करिश्मा तन्ना और हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ में देखा गया था। यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। दर्शक भी सीरीज में जीशान के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। अब काफी दिनों के बाद अभिनेता ने खुलासा किया है कि ‘स्कूप’ में उनके कई अहम रोल को काट दिया गया था क्योंकि बाकी के कलाकार उनसे इनसिक्योर हो गए थे।
Zeeshan: सह-कलाकारों की इनसिक्योरिटी के कारण जीशान के रोल पर चली थी कैंची? 'स्कूप' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

10 of 11
आदिपुरुष - फोटो : social media
ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज के बाद से ही विवादों में छाई हुई है। शुरुआत में इस फिल्म का जितना प्रचार हुआ है, उस हिसाब से फिल्म में दर्शक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। लोगों ने इस फिल्म के डायलॉग्स और सितारों के ड्रेसिंग सेंस, वीएफएक्स पर खूब सवाल उठाए हैं, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग्स को तो बदल दिया है। अब हाल ही में, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Adipurush: मनोज मुंतशिर के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, एक हफ्ते के अंदर मांगा जवाब
विज्ञापन

11 of 11
मनोहर पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने फिल्म के मेकर्स को कड़ी फटकार लगाई है। इस बीच फिल्म में अंगद का रोल निभाने वाले एक्टर मनोहर पांडे को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है।
Manohar Pandey: 'आदिपुरुष' के इस एक्टर की चमकी किस्मत, सुपरस्टार ममूटी की फिल्म में मिला बड़ा मौका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें