मनोरंजन की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं, अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन
2 of 11
आदिपुरुष, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- फोटो : social media
ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों हर किसी की जुबान पर है। प्रभास को भगवान राम और कृति सेनन को माता सीता के रूप में पेश करने वाली इस फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब 'आदिपुरुष' को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस फिल्म के साथ एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम जुड़ रहा है। करण जौहर निर्देशित आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के टीजर पर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जो 'आदिपुरुष' के भी कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है। RARKPK: आलिया-रणवीर की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, आदिपुरुष से जुड़ा होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर
विज्ञापन
3 of 11
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस इसको लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म का टीजर आने के बाद से ही इसपर लोगों ने इसपर सवालिया निशान लगाने शुरू कर दिए हैं। कभी हनुमान जी के लुक पर सवाल उठे तो कभी रावण पर। आखिरकार मेकर्स ने बाद में उसमें कुछ जरूरी बदलाव करते दिया है और अब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। Adipurush: आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहीं ये अफवाहें, मेकर्स ने जारी किया फ्रॉड अलर्ट
4 of 11
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है। इसमें रणबीर कपूर धोती पहनकर जबरदस्त तरीके से कुल्हाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। प्री-टीजर में रणबीर का एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का प्री टीजर रिलीज होने के बाद संदीप वांगा रेड्डी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म एनिमल में देखने को मिलेगा कि असली वॉयलेंस क्या होता है। Animal: 'कबीर सिंह से भी ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होने वाली है एनिमल', संदीप रेड्डी वांगा का इंटरव्यू वायरल
विज्ञापन
5 of 11
अविका गौर
- फोटो : social media
अविका गौर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अविका डेली सोप के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। 'बालिका वधू' से अविका के अभिनय की शुरुआत हुई। इस शो में अविका के अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर का है' में रोली के किरदार में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं। अब हाल ही में, अविका ने तेलुगू सिनेमा की काली सच्चाई को उजागर किया है। Avika Gor: 'बॉलीवुड की तुलना में तेलुगू सिनेमा में इसका ज्यादा आतंक है', नेपोटिज्म पर अविका गौर का बड़ा बयान
विज्ञापन
6 of 11
अहान पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लोकप्रिय प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा नए-नए सितारों को खोजने की अपनी रुचि को बनाए हुए है। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह जैसे सितारों को भी आदित्य चोपड़ा ने ही ब्रेक दिया था। अब खबर आ रही है कि आदित्य अहान पांडे को भी एक बड़ा ब्रेक देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि आदित्य किस फिल्म से अहान पांडे को ब्रेक देने वाले हैं। Ahaan Panday: आदित्य चोपड़ा की YRF के तहत अहान पांडे को मिला बड़ा बॉलीवुड ब्रेक? इस फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन
7 of 11
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 इस वक्त काफी चर्चा में है। गदर ने जिस तरीके से 22 साल पहले गदर मचाया था, अब उसका दूसरा पार्ट भी धमाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। गदर में सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी ने ऑडियंस के दिल को गहराई से छुआ था। हाल ही में इस फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज किया गया है। इसी बीच गदर 2 का टीजर रिलीज किया गया है। Gadar 2 Teaser: 'दामाद है वो पाकिस्तान का..उसे नारियल दो..वर्ना इस बार दहेज में...', गदर 2 का दमदार टीजर रिलीज
8 of 11
यश
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे तो टीवी पर रामायण का प्रसारण कई बार हो चुका है। सबसे पहले टीवी पर रामानंद सागर की रामायण प्रसारित की गई थी, जिसका क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिलता है। आज के दौर में कई पौराणिक कथाओं पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं और कुछ बन रही हैं। एक ओर जहां प्रभाष और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष आ रही हैं तो वहीं अब दंगल फेम नितेश तिवारी और मधु मंटेना के निर्देशन में फिल्म रामायण के प्रोजेक्ट पर काम चल है। इसमें रावण के किरदार के लिए यश को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया है। Yash: 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने से यश ने किया इनकार, सामने आई यह वजह
9 of 11
सोनाक्षी और संजय
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली अपने वेब शो 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह शो अब पूरा होने के करीब है। कहा जा रहा है कि शो के सभी आठों एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फैंस का इंतजार अब जल्द पूरा होगा। अब सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने पर खुलकर बात की और बताया के लोग उन्हें क्यों भारत का असली रत्न कहते हैं। Sonakshi Sinha: 'संजय लीला भंसाली हिंदी सिनेमा के रत्न हैं', सोनाक्षी ने निर्देशक की तारीफों के बांधे पुल
10 of 11
प्रभु देवा
- फोटो : social media
प्रभु देवा साउथ इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। वह एक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। प्रभु देवा ने बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म लक्ष्य के एक गाने मैं ऐसा क्यों हूं को कोरियोग्राफ किया था। इसके लिए प्रभु देवा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। अब हाल ही में, प्रभु ने खुलासा किया है कि वह एक बार फिर पिता बने हैं। तो चलिए जानते हैं कि पिता बनने को लेकर प्रभु ने कैसे अपनी खुशी जाहिर की है। Prabhu Deva: 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने प्रभु देवा, पत्नी हिमानी ने दिया बेटी को जन्म
कंगना रणौत हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह अपनी शानदार फिल्मों और अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के तौर पर तो उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई ही है, साथ ही अब वह बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाने में लगी हुई हैं। कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। साथ ही कंगना रणौत द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली फिल्म टीकू वेड्स शेरू को लेकर भी अपडेट सामने आया है। Tiku Weds Sheru: अब सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होगी 'टीकू वेड्स शेरू', इस दिन मचाएगी धमाल