फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एक्टर सिद्धार्थ का साइना पर आपत्तिजनक कमेंट और इस दिन हिंदी में ओटीटी पर आएगी पुष्पा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 10 Jan 2022 07:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सिद्धार्थ, साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने साइना नेहवाल पर बेहूदा कमेंट कर विवादों में घिर गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा आलोचना की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें फ्लॉप एक्टर तक कह दिया है। ऐसा कमेंट करते हुए सिद्धार्थ शायद भूल गए कि साइना नेहवाल 2012 ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता, 2015 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत और 2017 में कांस्य पदक विजेता रह चुकी हैं। ये सभी मैडल उन्होंने देश के लिए कमाए हैं। दरअसल साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर ट्वीट करते हुए लिखा था- कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता यदि उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।

Tamil Actor Siddharth: एक्टर सिद्धार्थ ने साइना नेहवाल पर किया आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पुष्पा द राइज - फोटो : insta/pushpa_film_
बीते साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म का तमगा जीत चुकी अभिनेता अल्लू अर्जुन की चर्चित फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ अब हिंदी में भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का ओटीटी सौदा फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही कर लिया था। और, सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्राइम वीडियो ने बीते साल की ये सबसे बड़ी हिट फिल्म कौड़ियों के मोल खरीद ली है। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ के हिंदी में रिलीज होने की तारीख सामने आने से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही ताहिर राज भसीन की सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही सीरीज ‘ह्यूमन’ के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।



Pushpa Hindi On OTT: इस दिन हिंदी में ओटीटी पर रिलीज होगी ‘पुष्पा पार्ट वन’, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार में हलचल
विज्ञापन

3 of 10
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। वे अपनी पोस्ट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं हालांकि की बार इस वजह से वे मुश्किल में भी पड़ जाती हैं। वहीं हाल ही में कंगना रणौत ने दो तस्वीर शेयर कर खालिस्तानी और सिख में अंतर बताया है। कंगना ने इसके साथ कमेंट भी लिखा था लेकिन फिलहाल उन्होंने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

Kangana Ranaut: कंगना ने बताया खालिस्तानी और सिख में अंतर, बोलीं- लश्कर-ए-तैयबा की तरह ये भी आतंकवादी हैं

 

4 of 10
किश्वर मर्चेंट बेटे के साथ - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण फिर एक बार पूरे देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की लिस्ट में आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं, जो इस समय कोरोना संक्रमण को झेल रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 

Covid-19: किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, पति के साथ मिलकर रख रहीं ध्यान
 
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान, सामंथा लॉकवुड - फोटो : social media
सलमान खान का नाम इन दिनों हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में सलमान और सामंथा को साथ देखा गया था। सामंथा लॉकवुड सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी नजर आई थीं जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे हैं कि सामंथा लॉकवुड, सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन अब खुद सामंथा ने सामने आकर अपने रिलेशनशिप पर खुलासा किया है।

Linkup: सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान खान? एक्ट्रेस ने सामने आकर बताया सच
 
विज्ञापन

6 of 10
भारतीय अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर शोभना। - फोटो : social media
भारतीय अभिनेत्री और प्रसिद्ध भरतनाट्यम् डांसर शोभना ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर साझा की है। वे कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुई हैं। उन्हें जोड़ों में दर्द और ठंड लगने जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं।

COVID-19: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हुईं एक्टर शोभना, बोलीं- हर दिन लक्षण…
विज्ञापन

7 of 10
बॉब सगेट - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन बॉब सगेट की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उनका शव एक होटल में बरामद किया गया। हालांकि उनके मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बॉब सगेट की मौत की खबर से उनके फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनके कॉमेडी की क्लिप साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। 

Bob Saget Found Dead: होटल के कमरे में मिला इस कॉमेडियन का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
 

8 of 10
विक्रम वेधा - फोटो : Instagram
विक्रम वेधा से ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ऋतिक के फैंस के लिए ये किसी रिटर्न गिफ्ट से कम नहीं है। आज उनका बर्थडे है और इस खास दिन पर उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म  ऋतिक रोशन विलेन बने हैं जबकि हीरो होंगे सैफ अली खान।

Vikram Vedha first look out: 'वेधा' के रूप में दिखे ऋतिक रोशन, बर्थडे पर सामने आया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक
 

9 of 10
सौम्या कांबले - फोटो : insta/saumyakamble_official
सोनी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो, इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को अपना बेस्ट का नेक्सट अवतार मिल चुका है। इस बार इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 का ताज महारष्ट्र के पुणे की सौम्या कांबले के सिर के सजा है। आपको बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में गौरव सरवन, सौम्या कामले, जमरूद, रोजा राणा, रक्तिम ठाकुरिया को 5 फाइनलिस्ट डांसर के तौर पर चुना गया था। जिनमें से सौम्या कांबले को विनर चुना गया तो वहीं उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी सम्मानित किया गया है।

India’s Best Dancer 2: महाराष्ट्र की सौम्या कांबले के सिर सजा इंडियाज बेस्ट डांसर 2 का ताज, शानदार गाड़ी के साथ मिले इतने लाख रुपये

 
विज्ञापन

10 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा थी कि जल्दी ही बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है लेकिन इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए सलमान खान ने घोषणा कर दी हैं कि बिग बॉस 15 को दो हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है। अभी तक बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म नजर आ रहा था क्योंकि घर वालो को भी यही पता था कि जल्दी ही फिनाले हो जाएगा। इस दौरान 'टिकट टू फिनाले' के लिए प्रतिभागी भी एक दूसरे को जमकर टक्कर देते नजर आए। कुछ ने टास्क जीतकर घर में अपनी जगह पक्की कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। फिलहाल बिग बॉस के दो हफ्ते आगे बढ़ने की खबर से सभी घर वाले काफी खुश नजर आए तो वहीं सलमान खान का रिएक्शन भी देखने लायक था।

Big Boss 15: दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया बिग बॉस 15 ये कहते ही रो पड़े सलमान, जानिए क्यों






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें