फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Friday: कारगिल विजय दिवस पर बॉक्स ऑफिस के मैदान पर धावा बोलेंगी ये 5 फिल्में, देखें लिस्ट

Fri, 26 Jul 2019 08:22 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी फ्राइडे - फोटो : अमर उजाला
आज है फ्राइडे या फिर कह सकते हैं कि आज है 'फिल्मी फ्राइडे'। दरअसल हर शुक्रवार सिनेमाघर में कई फिल्में रिलीज होती हैं। लेकिन दर्शकों को ये नहीं पता लग पाता कि उनके टाइप की कौनसी फिल्म है। क्योंकि किसी को एक्शन पंसद होता है तो किसी को रोमांस। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आज कौनसी फिल्म रिलीज हुई है बल्कि साथ ही उस फिल्म के बारे में कुछ जानकारी भी देते हैं। ऐसे में एक नजर आज रिलीज होनी वाली फिल्मों पर.....
विज्ञापन

2 of 6
अर्जुन पटियाला का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन पटियाला
कृति सेनन, वरुण शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला आज रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शक पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अर्जुन पटियाला में दिलजीत दोसांझ पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में दिलजीत, वरुण और कृति के साथ ही रोनित रॉय और मनजोत सिंह भी अहम रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन रोहित जगराज चौहान कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर नजर आ रही हैं। ऐसे में अगर आपको कॉमेडी पसंद है तो आप इस फिल्म को देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जजमेंटल है क्या - फोटो : सोशल मीडिया
जजमेंटल है क्या 
राजकुमार राव और कंगना रनौत स्टारर फिल्म जजमेंटल है क्या भी आज रिलीज हो रही है। 'जजमेंटल है क्या' को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में ढेर सारा ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिल सकता है। बता दें कि फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही फिल्म ने सुर्खियां बंटोरना शुरू कर दिया था। जिसमें 'मेंटल है क्या' से फिल्म का नाम बदलकर 'जजमेंटल है क्या' से लेकर फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग इवेंट में कंगना और पत्रकार की बहस तक शामिल है।

4 of 6
डियर कॉमरेड - फोटो : सोशल मीडिया
डियर कॉमरेड
अर्जुन रेड्डी स्टारर एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म डियर कॉमरेड भी आज रिलीज हो रही है। बता दें कि फिल्म एक लव स्टोरी है। जिसमें  विजय देवराकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। भरत कम्मा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म के रिलीज होने के पहले ही करण जौहर ने इसके हिंदी रीमेके के लिए राइट्स खरीद लिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
मोक्ष टू माया - फोटो : सोशल मीडिया
मोक्ष टू माया
मनोज सिंह निर्देशित फिल्म मोक्ष टू माया भी आज रिलीज हो रही है। फिल्म में बिदिता बाग, मेघना मलिक, एहसान खान और मुनि झा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्टबर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टबर
बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्म के बाद अब बात करते हैं हॉलीवुड फिल्म की। आज मिशेल डाउसे डायरेक्टिड फिल्म स्टबर रिलीज हो रही है। फिल्म  थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है। फिल्म एक ड्राइवर और एक पैसेंजर की कहानी है। पैसेंजर जो कि हकीकत में एक पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें