फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा की अक्षय से बढ़ती नजदीकियां देख तिलमिला उठी थीं रवीना, कहा था- 'मैं उन्हें हद में रहने...'

Mon, 21 Oct 2019 04:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
साल 1994 में 'मोहरा' जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं । इन दोनों के रिश्ते में उस समय दरार आ गई जब अक्षय का नाम रेखा के साथ जोड़ा जाने लगा । ये बात उन दिनों की है जब अक्षय फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में रेखा और अक्षय कुमार के अलावा रवीना भी लीड रोल में थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar raveena tandon
रवीना, अक्षय के साथ खुश थीं और सब अच्छा चल रहा था। लेकिन रवीना ये नहीं जानतीं थी कि अक्षय उनके साथ रिलेशन में होते हुए भी रेखा के साथ खुलकर इंटीमेट सीन करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय और रेखा एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। 
विज्ञापन

3 of 6
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
एक वेबसाइट के मुताबिक, अक्षय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने के लिए रेखा अपने घर से खाना लाती थीं और अक्षय के साथ खाती थीं। रेखा की ये हरकत रवीना को पसंद नहीं आई। जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो उन्होंने रेखा को चेतावनी दे डाली।

4 of 6
Raveena Tandon and Akshay Kuamar - फोटो : file photo
इसका जिक्र रवीना ने एक इंटरव्यू में भी किया था । रेडिफ को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, 'अक्षय कभी रेखा के पीछे नहीं पड़े और वो सिर्फ फिल्म की वजह से उन्हें बर्दाश्त कर रहे थे। वो उनके लिए खाने का डब्बा घर से लेकर आती थीं ।'
विज्ञापन

5 of 6
bollywood flashback akshay kumar rekha raveena tandon
Cine Blitz को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, 'जब किसी एक्ट्रेस को पता है कि हम दोनों साथ में हैं तो वो अक्षय से इतनी नजदीकियां क्यों बढ़ा रही हैं । मैं उन्हें हद में रहने के लिए कह सकती हूं, लेकिन मेरे ख्याल से अक्षय जानते हैं कि उन्हें कैसे हैंडल करना है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshay kumar
आखिरकार रेखा और अक्षय इस फिल्म के बाद एक-दूसरे से दूर हो गए, लेकिन जब अक्षय की जिंदगी में शिल्पा शेट्टी आईं तो भी रवीना को बहुत दिक्कत हुई थी । खबर आने लगी थी कि अक्षय, रवीना को शिल्पा शेट्टी के लिए धोखा दे रहे हैं । हालांकि अक्षय का रिश्ता रवीना, शिल्पा और रेखा के साथ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया । 
 

ये बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लड़ चुके हैं चुनाव, कोई जीता तो किसी ने हारने के बाद छोड़ी राजनीति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें