शाहरुख खान भले ही बड़े स्टार हों और हर फिल्म की करोड़ों में फीस लेते हों लेकिन अपने करियर में उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में कीं जो बेहद खराब रहीं और शाहरुख के करियर पर असर भी डाला। यकीनन शाहरुख को भी अपनी उन फिल्मों के लिए आज भी दुख होता होगा। तो चलिए नजर डालते हैं शाहरुख की ऐसी ही फिल्मों पर।
Trending Videos
विज्ञापन
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
2 of 11
- फोटो : self
पहले बात आती है फिल्म 'गुड्डू' की। 1995 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोईराला और दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थे। लेकिन इतने बड़े कलाकार होने के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल थी लेकिन कमाई के मामले में ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
विज्ञापन
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
3 of 11
अगली फिल्म है 'त्रिमूर्ति'। ये मुकुल आनंद की आखिरी निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर भी थे और जबरदस्त ओपनिंग भी इसे मिली, बावजूद इसके ये फिल्म एक बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
4 of 11
शाहरुख की जिस फिल्म का सबसे बुरा हश्र हुआ वो थी 'अशोका'। इस फिल्म में शाहरुख ने ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि प्रोड्यूस भी किया। अपने रोमांटिक और नेगेटिव किरदारों से हटकर शाहरुख ने इस फिल्म में मौर्य राजवंश के राजा अशोक का किरदार निभाया, लेकिन दर्शकों ने उनके इस रूप को सिरे से नकार दिया। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
5 of 11
1995 में आई एक्शन फिल्म 'राम जाने' का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। राजीव वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख ने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाया जो बड़ा होकर गैंगस्टर बन जाता है। ये फिल्म आमिर खान स्टारर 'अकेले हम अकेले तुम' के साथ रिलीज हुई लेकिन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई।
विज्ञापन
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
6 of 11
1993 में आई फिल्म 'माया मेमसाहब' भी शाहरुख की उन फिल्मों में गिनी जाती है जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं और ना ही दर्शकों के दिल में जगह बना पाईं। हालांकि केतन मेहता की ये फिल्म नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल जूरी अवॉर्ड जीती थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपा शाही, राज बब्बर, फारुख शेख और परेश रावल मुख्य किरदारों में नजर आए। फिल्म में शाहरुख और दीपा शाही के बोल्ड सीन ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
7 of 11
शाहरुख खान ने 'ओ डार्लिंग ये है इंडिया' नाम की फिल्म भी की, जिसमें उनके साथ दीपा शाही, जावेद जाफरी और अनुपम खेर नजर आए। ये फिल्म 1995 में आई और एक कॉमेडी थी। लेकिन ये एक फ्लॉप साबित हुई।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
8 of 11
ऐसी ही एक और फिल्म थी जो दर्शकों को पसंद नहीं आई और बुरी तरह पिट गई। ये फिल्म थी 1996 में आई 'इंग्लिश बाबू देसी मैम'। फिल्म में शाहरुख के साथ सोनाली बेंद्रे थीं।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
9 of 11
'वन टू का फोर' में शाहरुख के साथ जूही चावला थी पर फिल्म की कहानी दर्शकों को रास नहीं आई। नतीजतन ये फिल्म कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
10 of 11
राकेश रोशन, जिनके साथ 'रईस' की रिलीज को लेकर शाहरुख का विवाद चल रहा है, शाहरुख ने उनके साथ भी काम किया। ये फिल्म थी 'किंग अंकल', जिसमें शाहरुख के अलावा परेश रावल, अनु अग्रवाल और जैकी श्रॉफ भी नजर आए। लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली और शाहरुख की कमजोर फिल्मों में दर्ज हो गई।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
11 of 11
फिल्मों के लिहाज से साल 1995 शाहरुख के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा क्योंकि इस दौरान आई उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रहीं। इस वक्त आई रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जमाना दीवाना' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूल चाटी। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुपम खेर और रवीना टंडन थीं।