फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में नस्लीय भेदभाव के शिकार हुए डायरेक्टर संजय गुप्ता, बोले- 'यहां केवल गोरों के लिए जगह है'

Sun, 27 Jan 2019 05:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय गुप्ता
बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो देश से बाहर ही शूटिंग और छुट्टियां मनाने निकलते हैं। ऐसे में उन्हें वहां बार-बार आना-जाना पड़ता है। लेकिन इस दौरान उन्हें रंगभेद और नस्लीय टिप्पणी का शिकार होना पड़ जाता है लेकिन तब क्या हो जब अपने ही देश में किसी को नस्लीय भेदभाव का शिकार होना पड़े।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजय गुप्ता
जीहां ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता के साथ। कांटे, काबिल जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संजय गुप्ता हाल ही में केरल में नस्लभेद का शिकार हो गए हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
संजय गुप्ता
संजय गुप्ता से ट्वीट कर लिखा- 'पूर्ण जातिवाद का यह मेरा पहला अनुभव है। इस तट पर केवल गोरों के लिए जगह है। उनके पास खाली टेबल हैं लेकिन वे भारतीयों को जगह नहीं दे सकते हैं। होटल प्रबंधन दावा कर रहा है कि वे आरक्षित हैं। सी गल होटल, फोर्ट कोच्चि'। 

4 of 5
संजय गुप्ता
दरअसल हुआ यूं कि संजय कोच्चि के सी गल होटल में टेबल बुक करना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें वहां जगह नहीं मिल पाई थी। संजय ने लिखा कि उनके साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि इस जगह पर केवल गोरों के लिए ही जगह है, भारतीयों के लिए नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
richa chaddha
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया हो। इससे पहले रिचा चड्ढा जॉर्जिया में नस्लीय भेदभाव का शिकार हुईं थीं। इतना ही नहीं शाहरुख खान भी इसका शिकार हो चुके हैं। शाहरुख खान एक बार नहीं बल्कि कई बार नस्लीय भेदभाव के शिकार हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें