फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: 'कबीर सिंह से भी ज्यादा कन्ट्रोवर्शियल होने वाली है एनिमल', संदीप रेड्डी वांगा का इंटरव्यू वायरल

Mon, 12 Jun 2023 09:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता की फिल्म एनिमल का प्री टीजर रिलीज हो गया है। इसमें रणबीर कपूर धोती पहनकर जबरदस्त तरीके से कुल्हाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। प्री-टीजर में रणबीर का एक्शन अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देखकर दर्शक चौंकने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का प्री टीजर रिलीज होने के बाद संदीप वांगा रेड्डी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी अगली फिल्म एनिमल में देखने को मिलेगा कि असली वॉयलेंस क्या होता है। 
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल - फोटो : यूट्यूब
रणबीर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल में एक्शन गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। फिल्म का प्री-टीजर बीते दिन रिलीज किया गया, जिसमें खून, एक्शन और स्टाइल सब दिखाया गया है, जो कि एक पंजाबी गाने के साथ सेट है। अब सोशल मीडिया पर छाए संदीप वांगा रेड्डी के पुराने वीडियो में वह एनिमल के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- Padmini B'day: हिंदी फिल्मों की पहली एक्ट्रेस थीं पद्मिनी, भारत-चीन युद्ध के दौरान किया था यह अहम काम
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म एनिमल - फोटो : social media
इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा होने से पहले संदीप वांगा रेड्डी अनुपमा चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अनुपमा ने कहा, मुझे उम्मीद है कबीर सिंह के बाद आपकी अगली फिल्म की आलोचना कम होगी।' यह बात सुनने के बाद संदीप हंसे और बोले कि अगली बार तो आलोचना और भी ज्यादा होगी।

4 of 5
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
संदीप वांगा रेड्डी ने कहा था कि लोग कबीर सिंह को एक हिंसक फिल्म समझ रहे थे, लेकिन मैं उनको दिखाऊंगा कि आखिर हिंसक फिल्म कैसी होती है। मैं इस बात के लिए भी काफी उत्सुक हूं कि इसे देखने के बाद लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। मैं ये देखना चाहता हूं कि लोग मेरी अगली फिल्म को लेकर क्या कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना भी हैं। तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी और पूर्व की हिंदी रीमेक कबीर सिंह के बाद यह उनकी तीसरी फीचर फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें