फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण जौहर की एक्ट्रेस दोस्त हुई ऑनलाइन स्कैम का शिकार, फिल्ममेकर ने साझा किया किस्सा

Fri, 21 Feb 2025 06:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आम लोग तो ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो रहे हैं, अभी नामी बॉलीवुड एक्टर्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में फिल्ममेकर करण जौहर ने बताया कि उनकी एक करीबी दोस्त, जो फेमस एक्ट्रेस भी हैं के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ।

विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)

हाल ही में करण जौहर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी एक एक्ट्रेस फ्रेंड भी ऑनलाइन स्कैम की शिकार हुई हैं। इस एक्ट्रेस को ऑनलाइन स्कैम करने वालों ने हजारों रुपये का नुकसान भी करवा दिया है। जानिए, यह सब कैसे हुआ?

विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम

ऑनलाइन ड्रेस खरीदने पर हुआ स्कैम 
करण जौहर हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनकी एक करीबी दोस्त और नामी एक्ट्रेस के साथ ऑनलाइन स्कैम हुआ है। वह अपनी उस दोस्त का नाम नहीं बताते हैं क्योंकि ऐसा करने पर फ्रेंड को बुरा लगेगा। करण आगे बताते हैं कि उनकी एक्ट्रेस फ्रेंड एक इंटरनेशनल फंक्शन में शामिल होने जा रही थीं। ऐसे में उन्हें एक ड्रेस चाहिए था। अचानक सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की नजर एक ड्रेस पर पड़ी, जो ऑनलाइन मिल रही थी। ड्रेस की असल में लगभग 4 लाख थी, लेकिन ऑनलाइन 80 हजार में मिल रही थी। 

विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
पैसे लेकर नहीं दिया ड्रेस 
करण बताते हैं कि उस एक्ट्रेस फ्रेंड ने ऑनलाइन वो ड्रेस सेलेक्ट की और ड्रेस की डिटेल मांगी। एक्ट्रेस को ड्रेस बेचने वाले ने पूरी जानकारी दी, ड्रेस का फोटो भी भेजा। साथ ही ऑनलाइन पैसे मांगे। एक्ट्रेस फ्रेंड ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। उस एक्ट्रेस को वो ड्रेस कभी मिली नहीं। ड्रेस बेचने वाला कोई रेस्पॉन्स भी नहीं दे रहा है। आखिर में एक्ट्रेस को समझ आया कि उसके साथ स्कैम हो गया है। 

4 of 5
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
किस एक्ट्रेस के साथ हुआ स्कैम 
सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर कुछ यूजर्स का कहना है कि करण जौहर की वो फ्रेंड काजोल हो सकती है? दरअसल, करण ने कहा था कि वो एक्ट्रेस उनकी क्लोज फ्रेंड है। इंडस्ट्री में सब जानते हैं कि काजोल और करण जौहर अच्छे दोस्त हैं। लेकिन करण ने एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है तो ये किसी को पक्के तौर पर नहीं पता है कि वो कौन सी हीरोइन है, जिसके साथ ऑनलाइन स्कैम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन के साथ करण जौहर बना रहे हैं फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट 
अगर करण जौहर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में अनन्या पांडे को एक्ट्रेस के तौर पर लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें