अभिनेता विनीत कुमार सिंह को कवि कलश के किरदार के लिए बहुत प्रशंसा मिल रही है। कवि कलश बनने से पहले विनीत कई अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के नाम।
'छावा' में संभाजी महाराज के मित्र और कवि कलश का किरदार में नजर आए विनीत कुमार को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। विनीत कुमार 'कवि कलश' से पहले कंगना रनौत, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं। हालांकि, इस मामले में खुद विनीत का मानना है कि उन्हें कवि कलश किरदार निभाकर जो प्रसिद्धी मिल रही है, उसके बाद उनसे कोई पूछेगा नहीं कि आप कौन हैं?
विज्ञापन
2 of 6
'मुक्काबाज' में विनीत कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मुक्काबाज
कंगना रनौत की फिल्म 2017 में आई फिल्म 'मुक्काबाज' में विनीत ने श्रवण कुमार सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म की तैयार की के दौरान विनीत ने बहुत मेहनत की थी और वे इस वर्कआउट के दौरान कई बार घायल भी हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
गुंजन सक्सेना फिल्म में विनीत कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन सक्सेना
जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में विनीत जान्हवी के हेड होते हैं, उनका एक सीन है जहां वे महिलाओं और पुरुषों के बीच शारीरिक क्षमता को लेकर बात करते हैं। साल 2020 में आई ये फिल्म भी दर्शकों ने बहुत पसंद की थी।
4 of 6
'सांड की आंख' में विनीत कुमार सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सांड की आंख
भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' में विनीत कुमार एक डॉक्टर की भूमिका में नजर आते हैं, जो शहर से नौकरी छोड़ गांव में शूटिंग को एक कला के तौर पर भी प्रदर्शित करने की ठान लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ वासेपुर
मनोज कुमार की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों भागों में विनीत कुमार सिंह नजर आ चुके हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनका किरदार बहुत चर्चित नहीं रहा, लेकिन उनके अभिनय को वाकई उनके फैंस ने हमेशा सराहा है।
विनीत कुमार सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
मैं शिवाजी राजे भोसले बोलतोय
साल 2009 में आई फिल्म 'मैं शिवाजी राजे भोसले बोलतोय' फिल्म में भी विनीत कुमार नजर आ चुके हैं। विनीत कुमार की फिल्म में भूमिका के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस फिल्म में वे महेश मांजरेकर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।