फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड फंक्शन में रेखा के आगे सभी रहे फीके, जाह्नवी समेत इन सितारों का दिखा ग्लैमरस अंदाज

Wed, 13 Feb 2019 09:38 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में फिल्मफेयर ग्लैमरस और स्टाइल अवॉर्ड का आयोजन हुआ। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपनी अदाओं से रेड कारपेट पर जादू बिखेरा। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और काजोल समेत कई स्टार्स ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से इम्प्रेस किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जाह्नवी कपूर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। जाह्नवी ने डिजाइनर अजय कदम का डिजाइन किया हुआ सिल्वर कलर का ड्रेस पहन रखा था। शिमरी ड्रेस में जाह्नवी बेहद खुबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिंक और ब्लैक कलर की ड्रेस में दिखीं। उन्होंने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी किया हुआ था। दीपिका ने अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म छपाक कर रही हैं।

4 of 7
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने फैशन से सभी का दिल जीतने वालीं सोनम कपूर ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थीं। उनकी ये ड्रेस इंडो वेस्टर्न लुक में पहनी गई साड़ी थी। मोस्ट स्टाइलिश फीमेल के अवॉर्ड से सोनम कपूर नवाजी गईं।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा अपनी स्टाइल स्टेटमेंट से आज के दौर की सभी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं। रेखा ने मनीष मल्होत्रा का गोल्डन कलर का शरारा पहना था। जो उन पर खूब फब रहा था। रेखा को अल्टीमेट अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतती आईं काजोल यहां येलो कलर की ड्रेस पहने दिखीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग ईयरिंग्स और सिंपल मेकअप किया। काजोल को यहां टाइमलेस ब्यूटी का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
90 के दशक की हिट एक्ट्रेस करिश्मा आज भी अपनी ब्यूटी से फैंस के दिलों में जगह बनाई हुई हैं। उन्होंने यहां व्हाइट  कलर की ड्रेस कैरी की। अवॉर्ड सेरेमनी में जहां शाहरुख खान को मोस्ट ग्लैमसरस मेल का अवॉर्ड मिला तो वहीं दीपिका को फीमेल कैटिगरी में ये अवॉर्ड दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें