फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी को फिल्मफेयर अवॉर्ड में किया गया ट्रिब्यूट, बेटियों के साथ इमोशनल हुए बोनी कपूर

Sun, 24 Mar 2019 03:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
filmfare awards - फोटो : social media
मुंबई में हुए 64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए बॉलीवुड के करीब सभी बड़े सितारे पहुंचे। शो में शाहरुख खान और राजकुमार राव ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। इस बीच ऐसा कुछ हुआ कि आयोजन समारोह में इमोशनल करने वाला पल भी आया।
विज्ञापन

2 of 5
filmfare awards - फोटो : social media
फिल्मफेयर अवॉर्ड में श्रीदेवी को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कपूर फैमिली मौजूद रही। बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर फैन पेज से तीनों की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करण जौहर उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
filmfare awards - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुतबिक, श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। एक तस्वीर में जाह्नवी कपूर ट्रॉफी लेकर खड़ी हैं जबकि बोनी कपूर और खुशी कपूर उनके साथ खड़े हैं। ट्रॉफी लेने के बाद करण जौहर ने श्रीदेवी की कुछ यादें शेयर कीं। जिन्हें सुनकर अवॉर्ड शो में पहुंचे सेलिब्रिटीज भी इमोशनल हो गए।

4 of 5
janhvi kapoor, khushi kapoor - फोटो : social media
श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी जिसमें वो मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित दिया गया। इसके अलावा श्रीदेवी शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो रोल में दिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi - फोटो : file photo
श्रीदेवी की मौत फरवरी 2018 में दुबई में हुई थी। उनकी मौत से पूरा देश हैरान रह गया था। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं। बेटी की पहली फिल्म को देखने की श्रीदेवी की इच्छा पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें