फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला तो रो पड़े चंकी पांडे, कहा- 'जो 34 साल में मैं नहीं कर पाया वो...'

Mon, 17 Feb 2020 03:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2020 - फोटो : social media
हाल ही में फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह का आयोजन गुवाहाटी में हुआ था । इस फंक्शन में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी । कई नए सितारों को भी फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया । इसमें दो फिल्में कर चुकीं अनन्या पांडे का नाम भी शामिल है । अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में एंट्री की । इसके बाद उनकी फिल्म 'पति-पत्नी और वो' आई । 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे, चंकी पांडे - फोटो : Social Media
अनन्या को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवॉर्ड मिला । अनन्या इस अवॉर्ड के मिलने से काफी खुश हैं । अनन्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और परिवार को धन्यवाद कहा है । साथ ही अपनी अवॉर्ड पकड़े एक तस्वीर भी शेयर की है । अनन्या को अवॉर्ड मिलने पर उनके पिता चंकी पांडे भी बेहद खुश हैं । 
विज्ञापन

3 of 5
chunky pandey - फोटो : social media
चंकी पांडे ने कई दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया । वो आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं लेकिन इतने लंबे करियर के बावजूद उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड कभी नहीं मिला । बेटी को अवॉर्ड मिलने पर चंकी ने कहा, '34 साल के मेरे करियर में मैं ‘तेजाब’ , ‘आंखें’, ‘हाउसफुल’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी फिल्मों के लिए 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ लेकिन मैं एक बार भी फिल्मफेयर अवार्ड जीत नहीं पाया ।'
 

4 of 5
ananya pandey chunky pandey
'जब अनन्या इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई तो मैं बहुत खुश था लेकिन, कल जब उसने ये अवार्ड जीता तो खुशी से मेरी आंखों में आसूं आ गए । मुझे बिलकुल विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने ये कर दिखाया । वह ये अवॉर्ड डीजर्व करती है और फिल्मफेयर इस देश के सबसे लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक हैं । मैं अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड नहीं कर पाया क्योंकि दिसंबर में मैंने एक काम के लिए ये डेट्स फिक्स कर लिए थे ।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ananya Pandey, Chunky Pandey - फोटो : amar ujala mumbai
'उस वक्त फिल्मफेयर ने अपने डेट्स की घोषणा नहीं की थी । पर मैं अपने परिवार के साथ फोन से जुड़ा हुआ था । मुझे मेरी बेटी पर बहुत गर्व है । मैंने एक छोटी सी क्लिप देखी जिसमें भावना अनन्या को गले से लगा रही हैं । आप जानते हैं मैंने अवॉर्ड कभी नहीं जीता पर मेरी बेटी अनन्या इसकी प्रैक्टिस बचपन से कर रही हैं ।वो शीशे के सामने जाकर फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने की प्रैक्टिस करती थीं । आखिरकार यह अवॉर्ड मेरे घर आ गया ।'
 

Bigg Boss से निकलते ही आसिम ने हिमांशी को पापा से मिलवाया, कर सकते हैं शादी!

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें