फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में होगा ऐसा पहली बार, रूस में इतनी स्क्रीन पर रिलीज होगी सलमान की 'टाइगर जिंदा है'

Fri, 09 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman khan
फिल्म टाइगर जिंदा है देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी कमाल करने की फिराक में है। फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हालांकि फिल्म दर्शकों को भी बहुत पसंद आई। फिल्म की अपार सफलता को देखते हुए इसे रूस में भी रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
tiger zinda hai
जी हां, बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है अब रूस में बड़ा धमाल करने जा रही है। ऐसा पहली बार होगा जब बॉलीवुड की कोई फिल्म रूस में फिल्म 70 स्क्रीन पर लगेगी। बता दें कि टाइगर जिंदा है बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी जो इतने बड़े स्तर पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 5
tiger zinda hai
रूस में ये फिल्म 15 फरवरी यानि कि वैलेंटाइन डे के अगले दिन रिलीज होगी ऐसे में फिल्म के मोटी कमाई होने की भी उम्मीद है। आपको यह भी बता दें कि रूस में फिल्म पैडमैन को 9 फरवरी को ही रिलीज किया जाएगा। जी हां, बॉलीवुड में यह भी पहली बार है जब भारतीय सिनेमा के साथ रूसी सिनेमा पर भी एक ही दिन फिल्म रिलीज हो रही है।

4 of 5
tiger zinda hai
फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात कर दी। फिल्म ने भारत में करोड़ों का कलेक्शन किया है। अब फिल्म रूस में भी धमाल करने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai
बहरहाल सलमान खान अपनी आने वाली तीन फिल्मों में भी बिजी है। जिसमें रेस 3, भारत और दबंग 3 शामिल है। फिल्म भारत को अली अब्बास, रेस 3 को कोरियोग्राफर रेमो डिसुजा और फिल्म दबंग 3 को सलमान के छोटे भाई अरबाज खान डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें