फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ बने 'सूरमा', पहले पोस्टर में ही दिखाया एग्रेसिव लुक

Tue, 28 Nov 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में एक बार फिर से एक भारतीय खिलाड़ी की जिदंगी पर आधारित फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। खास बात ये है कि इस फिल्म को बॉलीवुड का कोई सुपरस्टार नहीं बल्कि पंजाबी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत की अपकमिंग फिल्म 'सूरमा' का पहला नया पोस्ट सामने आया है। ये फिल्म भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का आधा पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें आधे पर दिलजीत और आधे पर संदीप सिंह का चेहरा दिख रहा था। 

A hockey stick and a bullet...One gave direction to his life while the other changed it forever! #SOORMA - The greatest comeback story ever! 🚨29th June 🚨 @sonypicsprodns @taapsee @Imangadbedi @Flicker_Singh @SnehaRajani @IChitrangda @shaadesh @thecsfilms pic.twitter.com/Kvx7l010Fq— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 28, 2017


 
विज्ञापन

3 of 5
बात करें फिल्म 'सूरमा' के पोस्टर की तो इस फिल्म में संदीप सिंह का किरदार निभा रहे दिलजीत फिल्म के पोस्टर में भारतीय हॉकी टीम की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में हाथ में हॉकी लिए दिलजीत काफी आक्रामक लुक में दिख रहे हैं। 
 

4 of 5
वहीं पोस्टर में दूसरी तरफ दिलजीत का एक ओर लुक दिख रहा है जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर भी बैठा दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि हॉकी प्लेयर संदीप ने अपने खेल के करियर में कितनी मेहनत की है। दरअसल संदीप के साथ 2006 में बहुत ही गंभीर दुर्घटना हुई थी। जिसके बात उनका पूरा शरीर शक्तिहीन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उस दौरान वो दो साल तक व्हीलचेयर पर ही रहे थे। मगर उन्होंने अपनी जिंदगी से कभी हार नहीं मानी और फिर से खुद को हॉकी खेलने के काबिल बनाया। डायरेक्टर शाद अली की इस फिल्म को आगे साल तक रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में दिलजीत के साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें