फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग छोड़ हॉकी क्यों खेलने लगी तापसी पन्नू, 'पिंक' में निभाया था जबरदस्त रोल

Wed, 06 Dec 2017 12:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
taapsee pannu - फोटो : twitter
फिल्म 'पिंक' से अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब हॉकी खेलना सीख रही हैं। नए रोल में तापसी काफी जंच रही हैं।
पढ़ें: दिलजीत दोसांझ बने 'सूरमा', पहले पोस्टर में ही दिखाया एग्रेसिव लुक
विज्ञापन

2 of 5
जी नहीं, तापसी ने एक्टिंग के करियर को बाय बाय नहीं बोला है दरअसल वो अपनी आने वाली फिल्म 'सूरमा' के लिए हॉकी सीख रही हैं। हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' में एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार निभा रहे हैं, वहीं अब उनकी प्रेमिका का रोल रफ एंड टफ मानी जानी वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
तापसी ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वह हॉकी खिलाड़ी नजर आ रही हैं और ब्लू जर्सी पहने हुई हैं। उनकी जर्सी के पीछे 'हरप्रीत' लिखा हुआ है। फिल्म के लिए तापसी और दिलजीत हॉकी प्रोफेशनल्स से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
  Only if I wasn’t an actor....... 😍💖  #Soorma #LoveForSports #IndianJersey pic.twitter.com/mw0nyFoGxT — taapsee pannu (@taapsee) December 5, 2017


 

4 of 5
soorma
दोनों ने इसी साल अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर शाद अली होंगे और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोड्यूस करेगी। बता दें कि यह फिल्म 29 जून 2018 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diljit Dosanjh
इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का आधा पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें आधे पर दिलजीत और आधे पर संदीप सिंह का चेहरा दिख रहा था। पोस्टर में दूसरी तरफ दिलजीत का एक ओर लुक दिख रहा है जिसमें उन्हें व्हीलचेयर पर भी बैठा दिखाया गया है। इससे पता चलता है कि हॉकी प्लेयर संदीप ने अपने खेल के करियर में कितनी मेहनत की है। दरअसल संदीप के साथ 2006 में बहुत ही गंभीर दुर्घटना हुई थी। जिसके बात उनका पूरा शरीर शक्तिहीन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें