'टॉयलेट एक प्रेम कथा' के डायरेक्टर श्री नारायण सिंह ने अपनी अगली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर शाहिद कपूर को फाइनल किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Ileana D'Cruz, Shahid Kapoor
फिल्म में शाहिद के अपोजिट कटरीना कैफ और श्रद्धा कपूर के नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म में शाहिद के अपोजिट इलियाना डीक्रूज को अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
shahid kapoor
'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर वकील के किरदार में नजर आएंगे। यह एक सोशल ड्रामा है जिससे बिजली के मोटे बिलों की मार झेल रहे लोगों की कहानी दिखाई जाएगी।
पढ़ें- अंतिम संस्कार के पहले शशि कपूर की तस्वीर आई सामने, देखकर आ जाएंगे आंसू
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और इलियाना डीक्रूज इससे पहले 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में भी साथ काम कर चुके हैं। वही शाहिद कपूर की बात करें तो फिल्म 'पद्मावती' में वो राजा रतन सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। करणी सेना और कई हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज डेट टाल दी गई थी।