फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: 'हीरोइन'-'द डर्टी पिक्चर' जैसी कई फिल्मों में दिखा सिनेमा का काला सच, अब 'शोटाइम' उठाएगी राज से पर्दा

Sun, 03 Mar 2024 05:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर से भरी मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही काली होती है। चमक-धमक वाली इस दुनिया में ऐसे कई राज दफन है, जिन्हें बाहर आने का शायद ही कभी मौका मिला हो। हालांकि बीते कई वर्षों में इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो फिल्मी दुनिया के काले सच को दर्शाती हैं। अब इस कड़ी में एक वेब सीरीज भी आने वाली है, जिसका नाम है 'शोटाइम'। इस सीरीज में बॉलीवुड की दुनिया के कई काले रहस्यों को दिखाया जाएगा। चलिए जानते हैं, उन सभी फिल्मों के बारे में, जिन्हें देख आप इंडस्ट्री के पीछे की छिपी सच्चाई को जान सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
'शोटाइम' - फोटो : सोशल मीडिया
शोटाइम
सबसे पहले बात करते हैं आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' के बारे में। इमरान हाशमी, नसीरुद्दीन शाह और मौनी रॉय की वेब सीरीज शोटाइम' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में भी बॉलीवुड के काले सच को दिखाया जाएगा। सुमित रॉय और मिहिर देसाई द्वारा निर्मित और मिहिर देसाई और अर्चित कुमार द्वारा निर्देशित 'शोटाइम' कैमरे के पीछे छिपी अनदेखी दुनिया को उजागर करेगी। इस सीरीज में दर्शकों को बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के साथ-साथ सत्ता और ताकत हासिल करने के संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी। सीरीज आठ मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
हीरोइन - फोटो : सोशल मीडिया
हीरोइन
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फिल्म ‘हीरोइन’ एक सफल अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना माही अरोड़ा के किरदार में नजर आईं, जो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सफलता के शिखर तक पहुंचने के बाद अपने कुछ फैसलों की वजह से नीचे आ गिरती हैं। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, संजय सूरी, दिव्या दत्ता, मुग्धा गोडसे और शाहाना गोस्वामी भी नजर आए।

4 of 7
फिल्म ‘फैशन’ - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म ‘फैशन’ देश में फैशन उद्योग के अंधेरे पक्ष को उजागर करती है। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर की लड़की पर आधारित है, जो सुपर मॉडल बनने की ख्वाहिश रखती है, लेकिन जैसे-जैसे वह करियर में आगे बढ़ती है तो ड्रग्स, शराब और स्टारडम के अहंकार में सब कुछ खो देती हैं। इस फिल्म में प्रियंका और कंगना के अलावा मुग्धा गोडसे, अर्जुन बाजवा, समीर सोनी, अरबाज खान और रोहित रॉय भी नजर आए। फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है।
विज्ञापन

5 of 7
लक बाय चांस - फोटो : सोशल मीडिया
लक बाय चांस
फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो बॉलीवुड में नाम कमाना चाहता है। फिल्म में जय सिंह की भूमिका में नजर आए फरहान अपनी इच्छा के मुताबिक इंडस्ट्री में नाम तो कमा लेते हैं, लेकिन इसके लिए उसे अपने दोस्तों और अपने प्यार को खोकर इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। फिल्म अभिनेताओं और निर्देशकों-निर्माताओं के उलझे रिश्तों को भी दिखाती है।
विज्ञापन

6 of 7
द डर्टी पिक्चर - फोटो : सोशल मीडिया
द डर्टी पिक्चर
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए विद्या बालन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। फिल्म की कहानी एक युवा महिला पर आधारित है, जो सफल अभिनेत्री बनने की उम्मीद के साथ फिल्म इंडस्ट्री में आती है, लेकिन लगातार मिली नाकामयाबी की वजह से कामुक फिल्में कर इंडस्ट्री में नाम कमाने का फैसला करती है। हालांकि, वह इस रास्ते से कामयाबी तो हासिल कर लेती है, लेकिन अंत में वह सब कुछ खो देती है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा नसीरुद्दीन शाह, तुषार कपूर, इमरान हाशमी और राजेश शर्मा भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेज 3 - फोटो : सोशल मीडिया
पेज 3
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘पेज 3’ मनोरंजन जगत के अनदेखे पहलू को उजागर करती है। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अतुल कुलकर्णी, संध्या मृदुल, तारा शर्मा, अंजू महेंद्रू और बोमन ईरानी समेत अन्य कलाकार नजर आए। इस फिल्म की कहानी मुंबई की संस्कृति और मीडिया पर केंद्रित है। कोंकणा सेन ने पत्रकार की भूमिका निभाई है, जो इंडस्ट्री के कई काले राज को उजागर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें