फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजी: अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर कही ये बड़ी बात, सुनाया पहली फिल्म के प्रीमियर का किस्सा

Mon, 06 Dec 2021 03:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Insatagram- @amitabhbachchan
बॉलीवुड में अगर बात अमिताभ बच्चन की करें तो 80 की उम्र में भी वे अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वे एक जाना माना नाम हैं, तो वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई है। स्टार किड होते हुए भी अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। अभिषेक ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म में वे लीड रोल में थे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थी। एक इंटरव्यू में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष के बारें में बात करते हुए कहा कि यहां सिर्फ आपका काम मायने रखता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
'द रणवीर शो' के पॉडकास्ट में अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और इंडस्ट्री में संघर्ष को लेकर कहा कि, ''आप एक ऐसे इंसान से बात कर रहे हैं जो एक विशेषाधिकार वाली पृष्ठभूमि से आता है। जिनके बारे में मैं बहुत कुछ जानता हूं और उनकी सराहना करता हूं। उस वंश का अनादर न करने के लिए मैं हर दिन काम करता हूं। अपने पिता के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने आगे कहा, यह वंश मुझे एक ऐसे व्यक्ति ने दिया, जिसने अच्छी सैलरी की नौकरी छोड़ दी और मुंबई आया, रातों में मरीन ड्राइव की बेंच पर सोया और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया, जो ऑल इंडिया रेडियो गया लेकिन आवाज खारिज कर दी गई। वह हारा लेकिन उसने संघर्ष किया और अपना रास्ता बनाया, और अपनी बकाया राशि का भुगतान कर दिया। वह अपने दिन में 16 से 18 घंटे काम करता जो आज 80 वर्ष की उम्र में भी जारी है। अभिषेक ने कहा, इसलिए विनम्र बने रहिए क्योंकि यहां आपका काम मायने रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने पिता के साथ एक किस्से के याद करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, एक दिन उन्होंने घर के बाहर फैंस को देखकर अपने पिता से पूछा कि आपके लिए इतने सालों भीड़ आ रही है आपको कैसे लगता है। इस बात के एक दिन बाद अमिताभ ने अभिषेक बच्चन से कहा कि मेरे दिमाग में एक ही विचार चलता है कि क्या आपको लगता है कि वे अगले रविवार को आएंगे। अभिषेक ने कहा कि वह इस प्रतिक्रिया से खुश थे क्योंकि यही चीज आपको सिखाती है कि आप इस स्थिति पर भी आत्मसंतुष्ट नहीं हो सकते आप किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते।

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने अपने पिता की तारीफ करते हुए कहा, ये है अमिताभ बच्चन। उनसे बड़ा स्टार और बेहतर अभिनेता इस दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। काम के प्रति उनका ऐसा रवैया है इसलिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि इन लोगों को वापस आना है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म रिफ्यूजी की प्रीमीयर लीग का किस्सा याद करते हुए, अभिषेक बच्चन ने कहा कि जब में फिल्म रिफ्यूजी के प्रीमियर पर पहुंचा तो वहां पूरे बॉलीवुड को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे याद हैं कि मैं मेन गेट से गुजर रहा था कि वहां पर यश चोपड़ा खड़े थे। मैंने उनका आशीर्वाद लिया, उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि 'तुम्हारे पिता तुम्हे यहां तक लेकर आए हैं इस बात को याद रखना और इसका सम्मान करना' इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा, यहां से तुम्हें अकेले ही अपने पैरों पर चलना होगा, क्योंकि अगर आज रात तुम्हारी फिल्म अच्छी नहीं रही तो कल सुबह उन्हें पता चल जाएगा और कोई भी फिल्म देखने नहीं जाएगा। यही सच है चाहें तुम्हें ये पसंद आए या न आए। अभिषेक बच्चन ने कहा में उनकी ये बात कभी नहीं भूल सकता। यहां काम ही सब कुछ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें