फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल तक लाइमलाइट से गायब रहा बिपाशा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, 1 हिट और 25 फ्लॉप देकर अब कर रहा ये काम

Wed, 24 Jan 2018 09:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
डिनो मोरिया
बॉलीवुड में फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से अपना करियर शुरू करने वाले डिनो मोरिया 9 साल बाद फिर चर्चा में आ गए हैं। डिनो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो वरुण धवन को मुक्केबाजी सिखाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 7
डिनो मोरिया
वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म 'अक्टूबर' के लिए बॉक्सिंग सीख रहे हैं। इसी वीडियो के साथ लंबे समय बाद डिनो का नाम लोगों की जुबां पर आया है। डिनो ने साल 2000 में फिल्म 'राज' में बिपाशा बसु के साथ काम किया था। इसी फिल्म के साथ डिनो ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। इस फिल्म के बाद लड़कियों के बीच डिनो की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
डिनो मोरिया
'राज' की शूटिंग के दौरान ही ‌डिनो और बिपाशा का अफेयर भी हुआ था। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। डिनो अब लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। किसी पार्टी या इवेंट में उन्हें कम ही देखा जाता है। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के ‌लिए मॉडलिंग किया करते थे। उनकी मां भारतीय और पिता इटैलियन हैं।  
 

4 of 7
डिनो मोरिया
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं। जिसके चलते उन्होंने अपना बिजनेस शुरू कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
Varun Dhawan
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिनो के घर पर काम करने वाली बाई भी ये नहीं जानती कि वो कभी एक्टर हुआ करते थे और उन्होंने हिट फिल्में दी थीं। अब वो सिर्फ अपने बिजनेस पर ध्यान देते हैं। डिनो अब कैफे चलाते हैं। इसके साथ डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था।
विज्ञापन

6 of 7
Varun Dhawan
साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिनो मोरिया
वरुण के नए वीडियो को देखकर लगता है कि डिनो ने फिर से अपना जिम शुरू कर दिया है। इसी जिम में वो वरुण को मुक्‍केबाजी की बारीकियां सिखा रहे हैं। डिनो की साल 2017 में फिल्म 'सोलो' आई थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इससे पहले डिनो को 'हैप्पी न्यू ईयर', 'प्यार इंपॉसिबल' और 'एसिड फैक्ट्री' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें