फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण में लक्ष्मण बन हिट होने वाले इस एक्टर की हालत हो गई ऐसी, 26 की उम्र में हुई थी भयानक बीमारी

Thu, 26 Jul 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बिजय आनंद
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस आए जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत कमाने की कोशिश की लेकिन वो अपने लक्ष्य को नहीं पा सके। ऐसे एक्टर्स में एक थे बिजय आनंद । बिजय इन दिनों सनी लियोनी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं । इस बायोपिक में वो सनी लियोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं । एक समय था जब बिजय ने एक्टिंग के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था । फिर अचानक कहां गायब हो गए! जानते हैं उनके बारे में । 
विज्ञापन

2 of 11
बिजय आनंद
बिजय ने अपना करियर 1994 में टीवी सीरियल 'आसमां से आ गए' से शुरू किया था । करीब चार साल सीरियल में काम करने के बाद बिजय ने फिल्म करने की सोची । उन्होंने 1998  में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से बॉलीवुड में एंट्री ली । इस फिल्म में बिजय को काजोल और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला । 
विज्ञापन

3 of 11
बिजय आनंद
फिल्म में बिजय ने काजोल के मंगेतर की भूमिका निभाई थी । इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से बिजय ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया था । अच्छा काम करने के बाद भी उन्होंने अचानक फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया । हालांकि कुछ समय तक उन्होंने  टीवी सीरियल में काम किया । 1998 में वो सीरियल 'औरत' में नजर आए । 

4 of 11
बिजय आनंद
इसके बाद साल 2002 में आई 'रामायण' में बिजय ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया था । इसके बाद बिजय बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से पूरी तरह से गायब हो गए । फिर अचानक बिजय ने 16 साल बाद टीवी सीरियल में फिर से कमबैक किया । उन्होंने 'दिल ही तो है' में अहम रोल निभाया ।
विज्ञापन

5 of 11
बिजय आनंद
16 साल में बिजय का चेहरा-मोहरा पूरी तरह से बदल गया था। सोशल मीडिया पर बिजय की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं । जिसमें वो लंबी-सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं । बिजय को देख उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है । 
विज्ञापन

6 of 11
बिजय आनंद
बिजय ने कुछ समय पहले आए सीरियल 'सिया के राम' में राजा जनक का रोल निभाया था । फिल्म इंडस्ट्री से उनकी दूरी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक समय था जब बिजय ने लक्ष्मण का रोल निभाया था और अब रामायण में उन्हें राजा जनक का किरदार मिला ।
विज्ञापन

7 of 11
बिजय आनंद
लाइम लाइट से दूर होने के बाद बिजय ने एक्ट्रेस सोनाली खरे से शादी की थी । दोनों की एक बेटी भी है । उनकी बेटी का नाम शनाया आनंद है । जब बिजय का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा था तब उन्होंने मन की शांति के लिए योग और आध्यात्म का रास्ता  अपनाया था । उन्होंने योग टीचर की ट्रेनिंग भी ली थी ।

8 of 11
बिजय आनंद
उन्होंने ‘गोल्डन ब्रिज योग’ से योगाभ्यास का प्रशिक्षण लिया। आज बिजय एक जानेमाने योग प्रशिक्षक भी हैं। अपने फिल्मी करियर के बारे में बताते हुए एक बार बिजय ने कहा था, 'मेरी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ हिट होने के बाद मुझे करीब 22 फिल्मों में लीड रोल  का ऑफर मिला था ।'

9 of 11
बिजय आनंद
'लेकिन मेरा मन अशांत था इसलिए मैंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया । मैंने अपने जीवन में गरीबी और संघर्ष तक सबकुछ देखा है। एक्टर बनकर फेमस भी हुआ, लेकिन फिर मुझे लगा कि इन सबका कोई अर्थ नहीं है।' 26 साल की उम्र में बिजय गठिया रोग के शिकार हुए। तब उन्होंने तय किया कि वो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। 

10 of 11
बिजय आनंद
अब बिजय कुंडलिनी योग टीचर होने के साथ ही राइटर और आर्ट कंसल्टेंट भी हैं। बिजय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह इसपर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। टीवी की दुनिया से एक्टिंग में कमबैक के बाद अब उन्हें कई नए सीरियल्स के भी ऑफर आ रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
बिजय आनंद
हाल ही एकता कपूर ने घोषणा की है कि वो ‘कभी खुशी कभी गम’ की तर्ज पर एक टीवी सीरियल बनाने जा रही हैं। बताया जाता है कि इसमें बिजय आनंद को भी कास्ट किया गया है। बिजय इस नए टीवी सीरियल में वही किरदार निभाएंगे जो फिल्म में अमिताभ बच्चन ने निभया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें