फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीम मोरानी की बेटी ने दी एक ही हफ्ते में कोरोना को मात, पिता और बहन अब भी हैं चपेट में

Fri, 10 Apr 2020 02:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shaza morani - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर पूरे देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। इससे कोई भी अछूता नहीं रहा है। देशभर के हजारों लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसी बीच अच्छी खबर ये है कि इससे भी ज्यादा लोग इस संक्रमण को मात देकर इससे जंग भी जीत रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री से ही एक और उदाहरण देखने को मिला है। फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी ने भी इस संक्रमण को मात दे दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Karim Morani and Zoa Morani - फोटो : twitter
दरअसल हाल ही में जाने माने फिल्म निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव आई थीं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट किया गया। परिवार के टेस्ट में पता लगा कि शजा मोरानी के अलावा उनकी बहन जोया मोरानी और पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं। जिसके बाद तीनों का ही इलाज चल रहा है। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि शजा मोरानी अब स्वस्थ हो गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शजा मोरानी - फोटो : Social Media
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाई जाने वाली शजा मोरानी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई हैं। करीम के परिवार के एक करीबी से पता चला है कि 'शजा की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन फिर भी उनका एक बार फिर से टेस्ट किया गया है ताकि ये बात पक्की हो सके। अगली रिपोर्ट कल आएगी। वहीं उम्मीद की जा रही है कि कल उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल जाएगी और वो घर जा सकेंगी'।

4 of 5
शजा मोरानी - फोटो : Social Media
बता दें कि बीते दिनों मुंबई के जूहू में रहने वाले प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि शजा में कोई भी विजिबिल लक्षण नहीं थे। करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चला था। वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो शजा इलाज पर रिस्पॉन्स कर रही हैं। दरअसल शजा कुछ दिन पहले ही श्रीलंका से भारत लौटी थीं। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोआ मोरानी - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते दिन जोया मोरानी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपने ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारी दी थी। साथ मेडिकल स्टाफ के बर्ताव के बारे में भी बताया था। जोया ने इस पोस्ट के जरिए अपने डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया था। जोया मोरानी भी राजस्थान से लौटी थीं जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें