फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई हिट फिल्म देने वाला प्रोड्यूसर निकला हीरोइनों के 'जिस्म का सौदागर', पत्नी ऐसे फंसाती थी क्लाइंट्स

Fri, 15 Jun 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेक्स रैकेट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया दूर से सबको लुभाती है। नौजवान युवक-युवतियां आंखों में हजारों सपने लिए एक्टर और एक्ट्रेस बनने इस फील्ड में करियर बनाने आते हैं लेकिन जब वो इस चकाचौंध के पीछे भागने लगते हैं तो कई बार उनका सामना ऐसी कड़वी सच्चाई से होती है कि उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जी हां, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस श्रीरेड्डी द्वारा लगाए गए कास्टिंग काउच के आरोपों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 7
बिजनेसमैन से तेलुगू फिल्मों के सफल प्रोड्यूसर बने एक शख्स और उसकी पत्नी पर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अमेरिका केे शिकागो शहर में गिरफ्तार कर लिया है। ये दम्पति टॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अमेरिका में शो और काम दिलाने का बहाना बनाकर बुलाते थे और फिर उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल देते थे। 
विज्ञापन

3 of 7
जानकर हैरानी होगी कि आरोपी 34 वर्षीय मोदुगुमुडी किशन और उसकी 31 वर्षीय पत्नी चंद्रा को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में गिरफ्तार किया गया था लेकिन मामला तब लोगों के सामने आया जब स्थानीय मीडिया ने ये खबर छापी कि फेडरल पुलिस ने शिकागो के एक कोर्ट में 42 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है।

4 of 7
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शिकागो में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक आरोपी किशन और उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से 3 हजार अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 लाख रुपये लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। पुलिस ने कई बैग और 70 कंडोम भी बरामद किए। यही नहीं पुलिस को एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली हीरोइनों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है। 
विज्ञापन

5 of 7
इसके साथ ही पुलिस को चंद्रा के फोन से करीब दर्जनों टेक्स्ट मैसेज मिले हैं जिनमें वो क्लाइंट्स से हीरोइन बनने के लिए आने वाली लड़कियों का सौदा और उसका रेट तय करती थी। चार्जशीट में कहा गया है कि चंद्रा इस दौरान अपने क्लाइंट्स को लड़िकयों की फोटो भी भेजती थी।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि, 'आरोपी दंपति अमेरिका में अस्थाई वीजा पर कम से कम 5 हीरोइनों को शिकागो बुलाता था। फिर उन्हें बेलमोंट कार्गिन में दो मंजिला अपार्टमेंट में बेहद ही खराब हालत में तब तक ठहराया जाता था जब तक कि क्लाइंट्स से मिलने की उनकी डेट नहीं आ जाती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेक्स रैकेट
आरोपी किशन एक सफल प्रोड्यूसर बनने से पहले बिजनेसमैन था। प्रोड्यूसर बनने के बाद उसने कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसा भी आरोप है कि उसने एक हीरोइन और उसके परिवार को धमकाया कि उसने अमेरिका में जो कुछ भी किया उसके बारे में वो कभी भी मुंह ना खोलें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें