सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' आज यानी 15 जून को रिलीज हो गई है। सलमान खान के लिए ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिहाज से बड़ी चुनौती मानी जा रही है। खबरों की मानें तो दुनियाभर में फिल्म के टिकट की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। क्रिटिक्स ने अनुमान लगाया था कि यह फिल्म पहले दिन ही 35 करोड़ रुपए तक कमा लेगी लेकिन यूजर्स के रिएक्शन देखकर ऐसा लगता नहीं है।