फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है 'पद्मावत', जानिए 3 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sun, 28 Jan 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rani padmavati
'पद्मावत' को लेकर हुए करणी सेना के विरोध का असर फिल्म की कमाई पर बिल्कुल भी नहीं पड़ रहा है। इसलिए फिल्म देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। खबर है कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अच्छी कमाई कर रही है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : TWITTER
फिल्म 'पद्मावत' देश को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी भा रही है। इसलिए कमाई के मामले में फिल्म कमाल करती दिख रही है। बता दें कि फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हुई थी और जब से अब तक फिल्म ने 56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer Singh
वहीं, फिल्म के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात ये है कि फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में भी तीन दिन में 20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि फिल्म देशभर में तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में 4000 स्क्रिन पर रिलीज हुई थी। वहीं, फिल्म को लेकर करणी सेना विरोध पर अड़ी हुई है।

4 of 5
Shahid Kapoor
इतना ही नहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म के प्रिव्यू ने नेट 5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन जो सबसे ज्यादा सोचने वाली बात है वो ये है कि फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। यहां तक कि लोगों का कहना है कि करणी सेना जिस बात को लेकर फिल्म का विरोध कर रही है फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor
वहीं, करणी सेना के चीफ लोकेंद्र सिंह कल्वी ने एक बार फिर सड़को पर उतरने का ऐलान किया है। उन्होंने दिल्ली में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे फिर से फिल्म के विरोध में बड़ा जूलूस निकालेंगे और फिल्म को सिनेमाघरों में चलने से रोकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें