फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लीक हुई 'पद्मावत' को हटाया गया, फिल्म को हुआ ये बड़ा नुकसान

Fri, 26 Jan 2018 07:59 AM IST
amarujala.com - Presented by : अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
फेसबुक पर लाइव लीक हुई फिल्म 'पद्मावत' को देर-सवेर हटा लिया गया है। इसे सोशल मीडिया पर 'जाटो का अड्डा' नामक ग्रुप ने लीक किया था। बता दें कि इससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Film Leak On Facebook
बता दें कि फेसबुक पर पूरी की पूरी फिल्म लीक कर दी गई थी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा। क्योंकि अबतक फेसबुक पर इस फिल्म को 15 हजार से ज्यादा लोग शेयर चुके हैं।  फेसबुक से यह लाइव एक पेज के द्वारा किया गया।  हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में इस फिल्म को 6 से 7 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की बात सामने आ रही थी। लेकिन गुरुवार को इसे 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat protest - फोटो : पीटीआई
इतना ही नहीं फेसबुक पर लीक हुई इस फिल्म को तकरीबन 4 मिलियन लोगों ने देख भी लिया है। लेकिन ये सरासर एक शर्मनाक हरकत है जिसपर जल्द ही बड़ा कदम उठाने की जरुरत है। बता दें कि फिल्म भारी विरोध के चलते मध्यप्रदेश, बिहार, गोवा और राजस्थान में रिलीज नहीं की गई है।

4 of 5
padmaavat
फिल्म आज यानि कि 25 जनवरी को भारी विरोध के बीच रिलीज की गई है। साथ ही फिल्म के विरोध में गुरुग्राम से सूरजपाल अमू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, सिनेमाघरों के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है यहां तक कि कई पुलिसकर्मी भी इस प्रदर्शन का शिकार हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat protest - फोटो : पीटीआई
इतना ही नहीं फिल्म विरोधियों ने बच्चों से भरी स्कूल बस पर भी हमला कर नुकसान पहुंचाया। करणी सेना आए दिन फिल्म को रिलीज ना करवाने के लिए नया विवाद खड़ा कर रही है। बता दे ंकि फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह औऱ शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें